बड़ा मलहरा भाजपा प्रत्याशी की पत्नी पर एफआईआर, रुपए बांटे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को रुपए देवस्थान पर सामग्री और उसके साथ रुपए बांटने पर प्रत्याशी की पत्नी पर एफआईआर दर्ज। यह मामला बुंदेलखंड के छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह लोधी की पत्नी का है।

चुनाव प्रचार थमने के पहले गुलगंज के पास एक देवस्थान पर महिलाओं के बीच प्रद्युमन सिंह की पत्नी पहुंची और वहां उन्हें कुछ सामग्री तथा 100-100 रुपए के नोट बांटे जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today