विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधियों पर कांग्रेस में मुंह देखकर एक्शन, निष्कासन के चंद दिन में बहाली
Monday, 13 November 2023 11:16 PM adminNo comments
छतरपुर की महाराजपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी के साथ चुनाव प्रचार करने के आरोपों पर निधि चतुर्वेदी का निष्कासन किया गया था। मगर सोमवार की शाम को निधि को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बहाल कर दिया।
आपको बता दें कि निधि चतुर्वेदी पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की पुत्री हैं और सत्यव्रत चतुर्वेदी को 2018 के चुनाव में बेटे नितिन के समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने पर पार्टी से बाहर कर दिया गया था। निधि वही हैं जो उनके राज्यसभा सदस्य रहते उनके लिए काम करने वाली टीम की महत्वपूर्ण सदस्य रहीं और उनके राज्यसभा से विदाई के बाद वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की टीम में जुड़ गई थीं। महाराजपुर विधानसभा सीट से वे टिकिट की दावेदारी भी कर रही थीं। मगर टिकट नहीं मिलने पर वे समाजवादी प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार करती देखी गईं तो पार्टी से बाहर कर दी गई थीं लेकिन अब फिर पार्टी ने उन्हें फिर भीतर कर लिया है जबकि 39 नेताओं के निष्कासन के बाद उनको लेकर अब तक न तो किसी स्तर पर संबंधित नेताओं से चर्चा की गई है और न ही किसी तरह के बहाली के प्रयास हुए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांगलादेश के ढाका में आयोजित एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप-2025 में भारत के तीरंदाजों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव न - 17/11/2025
भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और मतदाता–हितैषी बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि Enumeration Phase क - 17/11/2025
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं को दीर्घकालिक रूप से पूर्ण करने और राज्य में विद्युत उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में मध्य - 17/11/2025
Leave a Reply