-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
भाजपा के स्टार प्रचारकों में फिर सिंधिया प्रदेश के पांचवें क्रम के नेता, हिमालय जा रहीं उमा हुईं बाहर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की भाजपा की स्टार सूची में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश के पांचवें क्रम के नेता सामने आए हैं और उनके आगे सीएम की दौड़ वाले नेताओं में शिवराज सिंह चौहान व नरेंद्र सिंह तोमर हैं। वहीं, हिमाचल में आत्मचिंतन के लिए जा रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती स्टार प्रचारक सूची से बाहर कर दी गई हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे चरम पर पहुंचने की तरफ बढ़ रहा है और नामांकन पर्चे भरने की तारीख नजदीक आ रही है। शुक्रवार को भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के लिए 40 प्रमुख नेताओं की सूची जारी कर दी है जिसमें मध्य प्रदेश के 18 नेताओं को शामिल किया गया है। प्रदेश के जिन नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है, उनमें पांचवें क्रम के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। उनके ऊपर केवल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,, सत्यनारायण जटिया, वीडी शर्मा और नरेंद्र सिंह तोमर हैं। यानी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल चेहरों में दो चेहरे शिवराज सिंह और तोमर ही उनके ऊपर हैं। सिंधिया को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा टिकट वितरण के बाद यहां भी पर्याप्त तव्वजोह दी गई है।

उमा भारती को बाहर रखा
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को बाहर रखा गया है जबकि उन्होंने स्वयं ट्वीट कर कुछ दिन पहले पार्टी नेताओं को कहा था कि वे जहां चाहे उन्हें चुनाव प्रचार के लिए भेजने की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। मगर उनकी सुनवाई एकबार फिर नेतृत्व ने नहीं की है। शायद इसका आभास उन्हें पहले से ही हो गया था तभी उन्होंने स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के एक दिन पहले ट्वीट कर खुद के आत्मचिंतन के लिए हिमाचल में जाने का कार्यक्रम जारी कर दिया था। वे 18 साल की प्रदेश सरकार और नौ साल की केंद्र सरकार में किए गए वादों पर कितना काम हुआ, उसका आकलन करने हिमालय में चिंतन के लिए जाने का कहते हुए जा रही हैं।

स्टार प्रचारकों में असंतुष्टों को जगह
विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी ने कई असंतुष्ट नेताओं को स्थान दिया है जिनमें उमाशंकर गुप्ता, जयभान सिंह पवैया जैसे कुछ नेता शामिल हैं। उमाशंकर गुप्ता तो टिकट नहीं मिलने के बाद खुलकर अधिकृत प्रत्याशी के प्रति नाराजगी जाहिर कर चुके हैं तो उमा भारती समर्थक प्रहलाद पटेल भी शिवराज सरकार पर एक आपराधिक मामले में अपने समर्थक के खिलाफ एफआईआर होने पर घेर चुके हैं।
Leave a Reply