MP विधानसभा चुनाव में टीकमगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी के घर असम पुलिस पहुंची, बंद कमरे में पूछताछ

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है और अधिसूचना जारी होने वाली है जिसके पहले कांग्रेस के एक अधिकृत प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह के घर असम पुलिस पहुंची। बंद कमरे में पूछताछ हुई मगर परिवार या किसी समर्थक को पता नहीं क्या है मामला। पढ़िये रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टीकमगढ़ से प्रत्याशी बनाए गए पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह के घर गुरुवार को अचानक असम पुलिस की टीम पहुंच गई। उनके साथ टीकमगढ़ की स्थानीय पुलिस भी थी। यादवेंद्र सिंह चुनाव प्रचार के लिए अपने समर्थकों के साथ घर पर ही तब असम पुलिस की टीम और टीकमगढ़ पुलिस पहुंची। लोग कुछ समझ पाते इसके पहले यादवेंद्र सिंह को पुलिस ने कुछ पूछताछ करने की बात कही तो उन्हें घर में एक कमरे में ले जाकर पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ काफी लंबी खिंच गई और कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह के समर्थक बाहर उनका इंतजार करते रहे। जब मीडिया ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी इस बारे में कुछ नहीं पता।
यादवेंद्र सिंह का कारोबार देश में कई स्थानों पर फैला
कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह का कारोबार देश में कई स्थानों पर फैला है। वे रियल इस्टेट बिजनेस से जुड़े हैं। बताया जाता है कि चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उन्होंने कुछ समय पहले ही बड़ी डील भी की है। गौरतलब है कि यादवेंद्र सिंह को टीकमगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी बनाने में स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमेन भंवर जितेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि उनकी यादवेंद्र सिंह से रिश्तेदारी भी है। यादवेंद्र सिंह वैसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समर्थक माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today