PM मोदी ने कांग्रेस सरकारों के भ्रष्टाचारों को गिनाए, गरीब का पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों जाने के आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में कांग्रेस के भ्रष्टाचारों को गिनाया और कहा कि गरीब का पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों में जाता था। 2014 के बाद उनका कमीशन बंद कर दिया। जनधन, आधार और मोबाइल की त्रि-शक्ति से कांग्रेस के भ्रष्ट तंत्र को तहस-नहस किया गया है। ढाई लाख करोड़ रुपए की जो राशि गलत हाथों में जाती थी, उसे बचाया गया। पढ़िये रिपोर्ट।

प्रधानमंत्री मोदी की कुछ महीनों में मध्य प्रदेश की गुरुवार को पांचवीं यात्रा थी और वे आज जबलपुर में रानी दुर्गावती स्मारक का भूमिपूजन करने पहुंचे। मोदी ने कहा कि 2014 के पहले तक 11 करोड़ लोगों के नाम सरकारी नौकरी में थे लेकिन वे काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने सरकार में आते ही यह पूरे नाम हटाए गए। मोदी ने अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं और उनकी राशि गिनाई और कहा कि इसमें जितने जीरो लगेंगे, लोगों की कल्पना से परे बताया। वहीं, इतनी राशि को उन्होंने कांग्रेस के घोटालों में जाने के आरोप लगाए और राजीव गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कहते थे कि दिल्ली से एक रुपया जाता है तो 15 पैसे पहुंचता है। उन्होंने अपनी सरकार की योजनाओं की राशि का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल होता तो और न जाने कितने घोटाले होते। मोदी ने मुफ्त राशन, आयुष्मान, सस्ता यूरिया व किसान सम्मान निधि, पीएम आवास से लेकर उज्जवला योजना से लोगों को मिलने वाले लाभ का उल्लेख किया।

25 साल के विकास के लिए फैसला लें
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के युवाओं को कहा कि आपने कांग्रेस की सरकारों का समय नहीं देखा है। वे तो नये और प्रगति वाले मध्य प्रदेश को ही देख रहे हैं तो उन्हें अपने बच्चों के लिए भी उसी तरह विकसित मध्य प्रदेश देना चाहिए। इसलिए सही फैसला लें और अगली पीढ़ी को विकसित मध्य प्रदेश दें। कृषि निर्यात में मध्य प्रदेश टॉप है तो अब मध्य प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ाना है।

कांग्रेस को दिखती है केवल कुर्सी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस को केवल कुर्सी दिखाई देती है। वह भाजपा का विरोध करते-करते देश का विरोध करने से भी नहीं चूकते हैं। कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाते हैं तो सेना के कामों पर भी ये प्रश्न करने से नहीं चूकते। मोदी ने कहा कि कांग्रेस को आजादी के अमृतकाल को मनाया जाना भी अच्छा नहीं लगा और विरोध किया गया।मोदी ने भारत की प्रगति की गाथा को बताते हुए चंद्रयान व लोकल से वोकल अभियान का जिक्र किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today