Tuesday, 26 September 2023 10:45 PM adminNo comments
बागेश्वरधाम पीठाधिश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को भोपाल पहुंचे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने उनकी अगवानी की। इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्णजी की करीब 20 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा निकली जिसमें रथ पर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विराजित रहे। अन्ना नगर से शोभायात्रा शुरू होकर अशोका गार्डन तक निकली जिसका कई जगह स्वागत किया गया। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 28 सितंबर तक पीपुल्स मॉल के पीछे 55 एकड़ मैदान में होगी। अंतिम दिन बागेश्वरधाम पीठाधिश्वर का दिव्य दरबार भी लगेगा।
पीपुल्स मॉल के पीछे मैदान में बुधवार और गुरुवार को होने वाली हनुमंत कथा के लिए में शामिल होने आ रहे देश के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था के लिये शहर के लगभग 300 से अधिक सामाजिक संगठनों द्वारा धर्मशालाओं में व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कथा स्थल पर भी नाश्ते, पेयजल, शरबत व चिकित्सा शिविरों की भी व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा अन्य व्यवस्थाएं-
गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिये अस्थाई कुंडों के निर्माण।
300 अस्थाई टायलेट। साथ ही मोबाईल टॉयलेट भी होंगे।
कथा स्थल पर 100 से अधिक बड़े-बड़े एलईडी से प्रकाश व्यवस्था।
पानी के टैंकर और कैन से पीने का पानी का इंतजाम।
पाइपलाइन डालकर 1 हजार नल से पानी की उपलब्धता।
श्रद्धालुओं के रहने के लिये पंडालों में व्यवस्था।
पंडालों में 200 से ज्यादा कूलर और पंखे।
श्रद्धालुओं के बैठने के लिये गद्दे लगाए गए।
20 चिकित्सा शिविर।
आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस की व्यवस्था।
यातायात व्यवस्था में एनसीसी और स्काउट-गाइड के केडिड्स पुलिस की सहायता करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद की यह भविष्यवाणी कि 21वीं सदी भारत की होगी, आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार होती दिखाई दे रही है। प्रत्येक वैश्व - 19/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश में वन एवं वन्य-जीव संरक्षण के लिये लगातार समग्र प्रयास किये जा रहे हैं। इसी दिशा में मध्यप्रदेश वन विभाग की स्टेट टाइगर फोर्स ने सफलता प्राप्त - 19/01/2026
वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम (WEF)-2026 के दौरान दावोस में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला और अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव ने अमारा राजा समूह के सह-संस्थापक, चेयरमैन एवं मैनेजिंग - 19/01/2026
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला से सोमवार को दावोस में विभिन्न वैश्विक एवं राष्ट्रीय प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर प्रदेश की निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा - 19/01/2026
Leave a Reply