पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस न खुद बदलना चाहती, न देश को बदलने देना चाहती है
Monday, 25 September 2023 5:50 PM adminNo comments
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में कहा कि कांग्रेस न तो खुद बदलना चाहती है न देश को बदलने देना चाहती है। कांग्रेस देश को बीसवीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। मोदी ने यह बात कार्यकर्ता महाकुंभ में कांग्रेस की पिछली सरकारों को लेकर युवाओं को अपने पूर्वजों से पूछने का कहा और कहा कि उन्हें अभाव में रखने के लिए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। पढ़िये रिपोर्ट।
मोदी ने सोमवार को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में कहा कि कांग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट का विरोध करती है। यूपीआई का विरोध किया गया था और उसका पूरा विश्व गुणगान कर रहा है। मगर कांग्रेस को यह पसंद नहीं है। भाजपा विकास के काम करती है। चौड़ी सड़कें बना रहा है तो वंदे भारत जैसी ट्रेनें ला रही है और रेलवे स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। मगर यह भी कांग्रेस को नहीं पच रहा है। भाजपा बुलट ट्रेन पर काम कर रही है तो कांग्रेस इसकी भी आलोचना कर रही है। भव्य संसद भवन बनाया तो देशभर में प्रशंसा हो रही है लेकिन कांग्रेस पहले दिन से ही नकारात्मकता फैला रहा है। कांग्रेस एक परिवार का गौरव गान करती है मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बनाकर रख दिया है। वह एक ही परिवार का गौरव गान करती रहती है। कांग्रेस हमेशा गरीब को गरीब बनाकर रखा। गरीब को तरसाती रहती थी। देश को गरीब रखा और जिनसे उन्हें वोट मिल सकता था उन्हें ही योजनाओं का लाभ दिया। लोगों को अभाव में रखा। लोगों को रोटी-कपड़ा-मकान में ही उलझाकर रखा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद की यह भविष्यवाणी कि 21वीं सदी भारत की होगी, आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार होती दिखाई दे रही है। प्रत्येक वैश्व - 19/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश में वन एवं वन्य-जीव संरक्षण के लिये लगातार समग्र प्रयास किये जा रहे हैं। इसी दिशा में मध्यप्रदेश वन विभाग की स्टेट टाइगर फोर्स ने सफलता प्राप्त - 19/01/2026
वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम (WEF)-2026 के दौरान दावोस में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला और अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव ने अमारा राजा समूह के सह-संस्थापक, चेयरमैन एवं मैनेजिंग - 19/01/2026
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला से सोमवार को दावोस में विभिन्न वैश्विक एवं राष्ट्रीय प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर प्रदेश की निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा - 19/01/2026
Leave a Reply