आखिरकार अधिकृत तौर पर अपने-पराये में बांट दिया गया मीडिया, राजनीतिक दलों के समूह ‘INDIA’ का एक्शन
Thursday, 14 September 2023 8:12 PM adminNo comments
देश में मीडिया को संविधान का चौथा स्तंभ कहा जाता है लेकिन अब इसे नेताओं ने अपनों परायों की मीडिया में बांट दिया है। राजनीतिक दलों के समूह इंडिया ने यह अधिकृत रूप से कर दिया है और सोशल मीडिया पर इंडिया ने पराये पत्रकारों की सूची जारी कर दी है। सोशल मीडिया पर यह सूची तेजी से वायरल हुई है जिसका अब तक इंडिया के नेताओं ने खंडन भी नहीं किया है। वैसे मीडिया का एक बड़ा वर्ग सरकार के गुणगान में लगा है, इस तथ्य को कोई झुठला भी नहीं सकता है। पढ़िये रिपोर्ट।
देश में कांग्रेस और उससे जुड़े दूसरे दलों के पुराने समूह यूपीए ने भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार के समय मीडिया के एक हिस्से को गोदी मीडिया पुकारना शुरू कर दिया था। मगर इसे बयानों में ही बोला जाता रहा है। इसके लिए अधिकृत रूप से नीति बनाने की कोशिश नहीं की गई थी। मीडिया को राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव और अन्य नेताओं ने बातों ही बातों में मोदी या भाजपा समर्थक होने के आरोपों से घेरा था मगर नीति बनाकर विरोध करने का निर्णय नहीं लिया। कुछ दिन पहले यूपीए में शामिल राजनीतिक दलों व कुछ अन्य पॉलिटिकल पार्टियों ने उनके साथ जुड़कर एक नया संगठन खड़ा किया जिसका नाम इंडिया दिया। इसने मीडिया पर सीधा हमला बोलने की रणनीति से अपने आपको दूर नहीं रखकर खुलकर मीडिया के एक हिस्से को भाजपा या मोदी समर्थक बताकर बुधवार को सूची जारी की। 14 टीवी एंकरों का बहिष्कार भाजपा और उससे जुड़े क्षेत्रीय दलों के खिलाफ कांग्रेस व अन्य विरोधी राजनीतिक दलों ने जिस इंडिया संगठन को खड़ा किया, उसके नाम से एक सूची जारी हुई है। इसमें 14 टीवी एंकरों के नाम शामिल किए गए हैं जिनके कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का फैसला किया गया है। इन टीवी एंकरों के किसी भी टीवी कार्यक्रम या उनसे जुड़े किसी भी प्रोग्राम में इंडिया के राजनीतिक दलों के प्रवक्ता या अन्य नेता भाग नहीं लेंगे। इस सूची में रुबानी लियाकत से लेकर अदिति त्यागी, अमन अरोरा, अमिश देवगन, आनंद नरसिम्हा, अरनब गोस्वामी, अशोक श्रीवास्तव, चित्रा त्रिपाठी, गौरव सामंत, नविका कुमार, प्राचिका पराशर, शिव अरूर, सुधीर चौधरी, सुशांत सिन्हा के नाम शामिल हैं।
Leave a Reply