दिग्विजय ने कहा ED-IT एमपी-सीजी, राजस्थान में छापे की तैयारी, गीदड़ भभकी बताया
Tuesday, 12 September 2023 9:05 PM adminNo comments
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईडी-आईटी एमपी में विपक्ष, राजस्थान-छत्तीसगढ़ में सरकार के मंत्री-अफसरों पर छापे की तैयारी में। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में ईडी-आईटी के दफ्तर खोले जा रहे हैं। यहां सरकार के मंत्रियों और अफसरों के घर पर छापे की तैयारी नहीं है बल्कि विपक्ष के नेताओं के यहां छापे के लिए तैयारियां चल रही हैं। जिन्होंने सैकड़ों हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जितल कर ली है, उन पर छापे नहीं मारे जाएंगे। जो सत्ता से बाहर हैं, उन पर छापे के लिए ईडी-आईटी के दफ्तर खलोे जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस इनकी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं है डरे वह जिन्होंने अवैध संपत्ति हासिल की है। यह भाजपा की बौखलाहट है।
भाजपा का पलटवार दिग्विजय सिंह के छापे के डर वाले बयान पर बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ईडी एक संवैधानिक संस्था है संवैधानिक संस्था होने के साथ वह अपना काम करती है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता इनको हमेशा यही दिखाई देता है क्योंकि इन्होंने जिंदगी में चोरी ही की है। ईडी का, सीबीआई का किसी के यहां छापा पड़ता है तो आपके पेट में दर्द क्यों होता है। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ-दिग्विजय के मन में चोर है क्योंकि चोरी की है, इसलिए आपको ईडी का डर पहले से ही दिखाई देने लगता है। भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास रखती है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल से रविवार को कृषक कल्याण वर्ष 2026 का भव्य एवं गरिमापूर्ण शुभारंभ किया। उन्होंने शुभारंभ अवसर पर किसानों की ऐतिहासिक 1101 ट्रेक्टरों की रैली का नेतृत - 11/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री शास्त्री जी ने "जय - 11/01/2026
Leave a Reply