-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
MP विधानसभा चुनाव में इस बार राहुल नहीं प्रियंका कांग्रेस की कमान संभालेंगे, पढ़िये रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के बजाय प्रियंका गांधी के हाथों में रहने के संकेत हैं। प्रियंका गांधी कांग्रेस के चुनावी शंखनाद के बाद अब तीसरी दौरा मालवा के धार जिले में करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश की कमान संभालने के पीछे क्या है कारण, पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2018 में राहुल गांधी ने अपने हाथ में कमान संभाल रखी थी और उन्होंने मंदसौर गोलीकांड के कुछ महीने बाद वहीं से अपना चुनावी शंखनाद किया था। मगर इस बार राहुल गांधी मध्य प्रदेश से दूरी बनाते दिखाई दे रहे हैं। इसके पीछे उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अनुभव अच्छे नहीं होना बताया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा में जहां उन्हें बुरहानपुर में पहले दिन ही व्यवस्थाएं गड़बड़ नजर आई थीं तो उनकी टीम के कुछ नेताओं के साथ पीसीसी के नेताओं के रवैये को लेकर भी उनकी नाराजगी कुछेक मर्तबा सामने आ चुकी है। मध्य प्रदेश में पहले दीपक बाबरिया फिर मुकुल वासनिक द्वारा राज्य के प्रभार से मुक्त किए जाने का हाईकमान से आग्रह कर खुद के लिए दूसरी जिम्मेदारी मांगी थी तो हाल ही में निवृत्तमान हुए प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल भी मध्य प्रदेश में अपने आपको समायोजित नहीं कर पा रहे थे। हालांकि राहुल गांधी ने अपने विश्वस्त महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को यहां का प्रभारी बनवा दिया है। मगर राजनीतिक जानकारों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि अब वे खुद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से सक्रिय नहीं बने रहेंगे।
राहुल गांधी की जगह इस बार प्रियंका
राहुल गांधी के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्यादा सक्रिय नहीं रहने की वजह से अब प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार-जीत का भार अपने कंधों पर लेती नजर आ रही हैं। जबलपुर में नर्मदा नदी की पूजा अर्चना के साथ प्रियंका ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया था और प्रियंका इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर पहुंची थीं। अब उसी कड़ी में वे धार के मोहनखेड़ा में अगले महीने पांच अक्टूबर को पहुंच रही हैं। इस तरह प्रियंका मध्य प्रदेश में कांग्रेस का झंडा लेकर उतर रही हैं, यह साफ होता दिखाई दे रहा है।
Leave a Reply