पार्टी छोड़ने के पहले MLA वीरेंद्र रघुवंशी बोले सिंधिया समर्थक मंत्री सिसौदिया भ्रष्टाचार को मानते हैं ‘नेग’
Thursday, 31 August 2023 12:26 PM adminNo comments
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले दल-बदल का सिलसिला तेज होता जा रहा है। आज भाजपा के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को दो पेज का इस्तीफा भेजकर पार्टी छोड़ दी। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि वे इसे नेग मानते हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं की निष्ठाएं बदलने का क्रम जारी है और आज भाजपा को जबरदस्त झटका मिला है। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा छोड़ने का ऐलान किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का संसदीय क्षेत्र रहे शिवपुरी की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं वीरेंद्र रघुवंशी। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के दो पेज में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया है और सिंधिया समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया के भ्रष्टाचार संबंधी बयान का हवाला भी दिया जिसमें सिसौदिया ने भ्रष्टाचार को उन्होंने नेग बताया था।
जल्द कांग्रेस की सदस्यता लेने की संभावना माना जा रहा है कि रघुवंशी दो सितंबर 2023 को प्रदेश कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता लें। वे 2014 के पहले तक भी कांग्रेस में ही थे। गौरतलब है कि रघुवंशी के कांग्रेस में शामिल होने के पहले सागर के दो बड़े नेता राजकुमार धनौरा और नीरज शर्मा, पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्रवधु निवाड़ी की रोशनी यादव ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है तो कांग्रेस से रीवा के पूर्व विधायक पति-पत्नी अभय और उनकी पत्नी नीलम मिश्रा भाजपा में वापस जा चुके हैं। अभी चुनाव की तारीखें घोषित नहीं हुईं और नेताओं का दल बदल का सिलसिला उसके बाद और तेज होने की संभावना है। यह माना जा रहा है कि इस बार इस दौड़ में नेताओं की पसंद कांग्रेस ज्यादा हो सकती है।
इंदौर नगर में प्रदूषित जल आपूर्ति के घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा कर निष्कर्ष, सुझाव एवं अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ल की अध् - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम–2026 के पहले दिन दावोस में मध्यप्रदेश ने वैश्विक निवेश, नवाचार और सतत विकास के एजेंडे पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने तकनीक, नवकरणीय ऊर्जा, ए - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक दावोस यात्रा के दूसरे दिन प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार श्री मनीष सिंह ने श्रीलंका के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी के चेयरमैन श्री कृष - 20/01/2026
Leave a Reply