-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बिना नंबर के वाहन में ईवीएम पहुंचने पर डिप्टी कलेक्टर तो डाक मतपत्र में तीन नपे
विधानसभा चुनाव की मतगणना के छह दिन पहले चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र के डिप्टी कलेक्टर विकास सिंह को हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया है तो वहीं होमगार्ड की कैंटीन में डाक मतपत्र मिलने पर एक एएसआई व दो नगर सैनिकों के खिलाफ कार्रवाई की है। खुरई विधानसभा क्षेत्र में 48 घंटे बाद बिना नंबर की गाडी में ईवीएम को लेकर स्ट्रांग रूम में जमा कराए जाने की शिकायत के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाया है। खुरई के डिप्टी कलेक्टर विकास सिंह को वहां से हटाकर मंत्रालय में पदस्थ कर दिया गया है। उनके स्थान पर सागर में पदस्थ तन्वी हुड्डा को अपने काम के साथ-साथ विकास सिंह के कार्य की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। गौरतलब है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र की अनुपयोगी ईवीएम करीब 48 घंटे बाद स्ट्रांग रूम पहुंची थी। ये ईवीएम बिना नंबर के एक वाहन में पहुंची थीं। कांग्रेस ने इसकी चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि ईवीएम भाजपा प्रत्याशी और गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के होटल से बिना नंबर के वाहन में स्ट्रांग रूम में पहुंची थीं।
वहीं, भोपाल में होमगार्ड मुख्यालय की कैंटीन में मंगलवार को डाक मतपत्र का एक बंडल काउंटर पर पड़ा था। इसकी जब खबरें सोशल मीडिया पर आईं तो चुनाव आयोग ने पूछताछ की और रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट में बताया गया कि डाक मतपत्र पोस्टमैन ने होमगार्ड ऑफिस में सामान्य डाक की तरह दिए थे। इनमें कुछ मतपत्र होमगार्ड की कैंटीन में रख दिए जिससे संबंधित व्यक्ति वहां से ले जाए। जब मामला सोशल मीडिया पर आया तो होमगार्ड ने जांच की और एएसआई पूर्णिमा श्रीवास्तव, दो नगर सैनिक श्याम सिंह और असील कुमार उइके के खिलाफ प्रथमदृष्टया गलती पाई और उनके खिलाफ कार्रवाई की।




Leave a Reply