-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सपाक्स विवादः शास्त्री ने त्रिवेदी को हटाया तो त्रिवेदी ने महागठबंधन बनाया
एट्रोसिटी के विरोध को लेकर खड़ा हुआ सपाक्स संगठन राजनीतिक दल का रूप लेते ही विवादों में घिर गया है। इसके संस्थापक ललित शास्त्री ने जहां मौजूदा सपाक्स प्रमुख व पूर्व आईएएस हीरालाल त्रिवेदी को हटाकर अमित खम्परिया को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है तो त्रिवेदी ने 21 संगठनों का महागठबंघन बनाने का दावा किया है। जबलपुर में सपाक्स संस्थापक ललित शास्त्री ने कहा कि हीरालाल त्रिवेदी को हटा दिया है। उनके स्थान पर अमित खम्परिया को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। त्रिवेदी को संरक्षक सदस्य बनाया गया है। ललित शास्त्री का कहना है कि त्रिवेदी ने सपाक्स का गलत उपयोग किया है। इस मामले में उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि सपाक्स सामाजिक संस्था है और वो राजनीतिक दल नहीं बन सकती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ वर्षों पहले बने सपाक्स समाज संगठन का हीरालाल त्रिवेदी ने गलत उपयोग किया है।
21 संगठनों का महागठबंधन
एट्रोसिटी एक्ट में हुए संशोधनों के खिलाफ और आर्थिक आधार पर आरक्षण देने जैसे मुद्दों पर आज प्रदेश के कोई 21संगठन एक साथ बैठे। बैठक में सभी संगठनों ने सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी के नेतृत्व में महागठबंधन बनाने पर सहमति व्यक्त की। त्रिवेदी ने कहा कि हमारे मुद्दे स्पष्ट है और जो भी पार्टी इन मुद्दों से सहमत है,वह हमारे साथ खड़ी है । हम पूरी ताकत से अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और मध्य प्रदेश में सरकार बना कर दिखा देंगे।
चुनाव से संबंधित मुद्दों को लेकर सपाक्स पार्टी के अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई, जिसमें सपाक्स के उपाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल संयोजक, भारतीय पार्टी अलायंस के कुलदीप सक्सेना और समानता मोर्चे के विनायक पांडे अन्य दलों की ओर से सदस्य समन्वय के रूप में रहेंगे।
प्रारंभ में सपाक्स पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर वीणा घाणेकर ने बैठक के बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए उन मुद्दों को रेखांकित किया जिसको लेकर यह बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आरक्षण विरोधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शर्मा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह भदोरिया, राष्ट्रीय समानता देशभक्त मोर्चे के विनायक पांडे ,राष्ट्रीय सवर्ण दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता भारत सुमन मिश्रा, भारतीय पॉलिटिकल अलायंस मध्य प्रदेश के अनुराग चंद्रा, सवर्ण समाज मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी आरपी श्रीवास्तव, विश्व शक्ति पार्टी मध्य प्रदेश के प्रभारी नर्वदेश्वर प्रसाद पाठक, संपूर्ण समाज पार्टी के अनुराग पांडे ,स्टेट कोऑर्डिनेटर राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी प्रदीप मिश्रा, विश्व शक्ति पार्टी के बीपी शर्मा, राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी, विनायक पांडे , नईम आगा, डा संजय मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। अंत में सपाक्स पार्टी के संगठन महासचिव सुरेश तिवारी ने आभार व्यक्त किया।
शास्त्री संस्था के पदाधिकारी नहींः साहू
सपाक्स समाज के केएल साहू ने बयान जारी कर कहा है कि ललित शास्त्री द्वारा जो बयान जारी किया गया है वह निहित स्वार्थ एवं राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते जारी किया गया है जिसमें किसी भी प्रकार की सत्यता नहीं है। शास्त्री संस्था के संस्थापक थे एवं पूर्व अध्यक्ष भी थे किंतु संस्था के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया जा चुका है। ललित शास्त्री संस्था के पदाधिकारी नहीं है। शास्त्री अन्य राजनीतिक दल के पदाधिकारी हो गए हैं तथा राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते नित्य प्रतिदिन सपाक्स के विरुद्ध इस तरह के बयान देते रहते हैं एवं राजनैतिक लाभ लेना चाहते हैं।




Leave a Reply