चुनाव कवरेज में विश्वसनीयता-निष्पक्षता का ध्यान रखें संवाददाता

आकाशवाणी को उसकी विश्वसनीयता, निष्पक्षता और संतुलित समाचारों के लिए जाना जाता है, इसलिए यह सभी संवाददाताओं की जिम्मेदारी है कि वे प्रदेश विधानसभा के चुनाव कवरेज के दौरान इन बातों का ध्यान रखें। यह बात आज सभी वक्ताओं ने भोपाल के प्रादेशिक समाचार एकांश द्वारा आज राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के मणि सभागार में प्रदेशभर के अंशकालिक संवाददाताओं की एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान कही। इस कार्यशाला का उद्देश्य मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की खबरों के निष्पक्ष और संतुलित कवरेज के लिए संवाददाताओं को मार्गदर्शन देना था। कार्यशाला के मुख्य अतिथि और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार जैन ने कहा कि निर्वाचन कार्यालय में इस बार के विधानसभा चुनाव में नवाचार के रूप में पिंक मतदान बूथ का प्रयोग किया है जिसमें मतदान प्रक्रिया का संचालन महिलायें करेंगी। इसके अलावा निर्वाचन कार्यालय ने सुगम मतदान की थीम पर कार्य करते हुए दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक मतदान के लिए विशेष सुविधायें भी उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष साफ-सुथरे और शांतिपूर्ण मतदान के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय हर संभव उपाय कर रहा है। श्री जैन ने मतदान प्रक्रिया को लेकर संवाददाताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यशाला में निर्वाचन कार्यालय के ओएसडी भुवन गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए समाचार सेवा प्रभाग, नई दिल्ली मे अपर महानिदेशक आकाश लक्ष्मण ने संवाददाताओं की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं माध्यम में संपादक पुष्पेन्द्र पाल ने भी संवाददाताओं को मतदान एवं मतगणना के संबंध में तथ्यपरक रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी। आकाशवाणी भोपाल के केन्द्र निदेशक धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में विषय प्रवर्तन प्रादेशिक समाचार प्रमुख संजीव शर्मा और आभार प्रदर्शन समाचार संपादक परितोष दीक्षित ने किया। कार्यशाला का संचालन संयुक्ता बैनर्जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today