-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिल्ली से आये गोपाल राय, शहनाज़ हिंदुस्तानी की भी सभा
आम आदमी पार्टी ने अपने विधानसभा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं का सिलसिला तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में ग्वालियर पूर्व और ग्वालियर15 विधानसभा में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने जनसभा की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने मुंगावली और चंदेरी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं की।जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि आज से ठीक एक महीने बाद प्रदेश की तकदीर तय होगी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को जब वोटिंग होगी तो प्रदेश का भविष्य भी तय होगा। मध्यप्रदेश को पिछले 71 सालों में भाजपा और कांग्रेस ने लूटा है और आज भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे तक फैला हुआ है, जिससे आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। वे मुंगावली में आप के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह लोधी और चंदेरी में रितेश जैन के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जनसभा में स्टार प्रचारक शहनाज हिंदुस्तानी और प्रदेश संगठन सचिव हिमांशु कुलश्रेष्ठ भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
ग्वालियर 15 के प्रत्याशी कुलदीप बाथम और ग्वालियर पूर्व की प्रत्याशी मनीक्षा सिंह तोमर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के प्रभारी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि लोगों ने आजादी के बाद कांग्रेस पर भरोसा किया और बदले में उसे लूट, भ्रष्टाचार और धोखा मिला। इसके बाद भाजपा पर भरोसा किया तो बदले में और बड़ा धोखा मिला। अब मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है और जनता के पास एक ईमानदार और स्वच्छ विकल्प है। आम आदमी पार्टी महज पार्टी नहीं है, इस देश में दो तरह की व्यवस्था चल रही है। एक व्यवस्था मेहनतकश मध्यम वर्गीय, गरीब परिवारों की है, जो मेहनत से पैसा कमाकर टैक्स देकर देश चला रहे हैं, और फिर भी परेशान हो रहे हैं। दूसरी ओर वे लोग हैं जो जबलपुर से लेकर दिल्ली तक घर बना रहे हैं, सारी सुविधाओं को भोग रहे हैं। ऐसी व्यवस्था को बदलने के आंदोलन का नाम आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था कांग्रेस ने बनाई और भाजपा शासन करने के लिए भाजपा आ गई। आज जो भी समस्याएं हैं, उनकी जननी कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में मजबूरी का विकल्प है और आम आदमी पार्टी सत्ता बदलाव का विकल्प है। हिंदुस्तान में एक मात्र आम आदमी पार्टी ऐसी पार्टी है, जो अपने वादे पूरे करती है। मध्य प्रदेश में विकल्प के रूप में पूरी 230 सीटों पर आम आदमी पार्टी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि चुनाव हम सभी का है, यह प्रत्याशी का चुनाव नहीं है। यह आम आदमी का चुनाव है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता चुनाव लड़ेगी और भाजपा-कांग्रेस की जमानत जब्त कराएगी।




Leave a Reply