-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पार्टी-मीडिया के बीच सार्थक संवाद स्थापित करेगा मीडिया सेंटर : मुख्यमंत्री
देश के विकास और विचारों के प्रवाह में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पार्टी और मीडिया के बीच सार्थक संवाद स्थापित करेगा। यह बात शनिवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने होटल ला-पर्ल में प्रदेश भाजपा के चुनाव मीडिया सेंटर का उद्घाटन करते हुए कही। इस अवसर पर चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, प्रदेश के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा विशेष रूप से उपस्थित थे।
चुनाव मीडिया सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मीडिया से लगातार संवाद होता रहे और पार्टी के विचार मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचते रहें, इसके लिए मीडिया सेंटर शुरू कर रहे हैं। श्री चौहान ने कहा कि पार्टी अपने स्तर पर मीडिया से संवाद बनाए रखने का पूरा प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने मीडिया सेंटर में सभी मीडियाकर्मियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप यहां आते रहें।
समन्वय सेतु का काम करेगा मीडिया सेंटर
नए मीडिया सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने कहा कि नया मीडिया सेंटर मीडियाकर्मियों की सुविधा के लिए ही तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि जितनी तेजी से पार्टी का विस्तार हुआ है, उतनी ही तेजी से पार्टी का काम भी बढ़ा है। चुनाव की गहमागहमी के बीच मीडिया से संवाद के काम में असुविधा न हो, इसके लिए यह मीडिया सेंटर शुरू किया जा रहा है। श्री सिंह ने आशा जताई कि मीडिया सेंटर मीडिया और पार्टी के बीच समन्वय सेतु का काम करेगा।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक संजर, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा, अरविन्द भदौरिया, प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, सतीश, जिला अध्यक्ष व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, महापौर आलोक शर्मा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय, प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल, राजपाल सिंह सिसौदिया, राहुल कोठारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सर्वेश तिवारी, पैनालिस्ट आशीष अग्रवाल, मिलन भार्गव, बृजगोपाल लोया, प्रवीण नापित, आईटी विभाग संयोजक शिवराज सिंह डाबी, शैलेन्द्र शर्मा, श्रीमती तपन तोमर, विधायक कैलाश चावला, वीरेन्द्र सखलेचा चेतन सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।




Leave a Reply