नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की मुलाकात

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत से मुलाकात कर भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश सरकार के समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान को अपना बताकर चलाए जाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि इससे जनता में भ्रम पैदा कर भाजपा न केवल चुनावी लाभ उठाने का प्रयास कर रही है बल्कि इसकी अगर जांच की जाए तो पता चलेगा कि पूरे अभियान का खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि वे इस पूरे मामले की जांच करवाएं तो पता चलेगा कि पार्टी का यह अभियान पूरी तरह सरकारी खर्च पर ही चल रहा है। सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त से माँग की है कि सरकारी अभियान का राजनीतिकरण करने और चुनावी लाभ उठाने पर आचार संहिता का उल्लंघन का मामला भी दर्ज करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today