आम आदमी पार्टी ने सौंपी 26 स्टार प्रचारकों की सूची

आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया, श्रम मंत्री गोपाल राय, सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, सांसद सुशील गुप्ता, सांसद भगवंत मान, स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन, शहनाज हिंदुस्तानी और अमानतुल्लाह शामिल हैं। दिल्ली के विधायकों में से अलका लांबा, राखी बिड़लान, राजेंद्र गौतम, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, वंदना कुमारी और प्रकाश जरवाल भी स्टार प्रचारक सूची में हैं।
प्रचार अभियान के बारे में बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता से सीधा संवाद और डोर टू डोर संपर्क के आधार पर प्रचार करती है। यही प्रक्रिया मध्य प्रदेश में अपनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के नेता और शीर्ष नेतृत्व का मध्य प्रदेश दौरा शुरू हो गया है। सांसद सुशील गुप्ता जी तीन दिन से मध्य प्रदेश में हैं। 28 अक्टूबर को प्रदेश प्रभारी गोपाल राय जी मध्य प्रदेश में सभाएं लेंगे। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल जी समेत अन्य शीर्ष नेता भी मध्य प्रदेश आएंगे और दीवाली के बाद सघन प्रचार का दौर शुरू होगा, जो 26 नवंबर तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today