WCL क्षेत्र की नहरिया माइन में छत गिरने से बड़ा हादसा, पांच की मौत

छिन्दवाड़ा WCL क्षेत्र की नहरिया माइन में छत गिर गई। इससे पांच मजदूरों की मलबे में दबने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। साथ ही और भी अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।हादसे में खदान में काम करने वाले 4 विभागीय कामगार ओर 1 ठेकेदारी कामगार की मौत हो गई। एलएसडी मशीन निकालते समय रूफफाल होने (चट्टान) गिरने से यह हादसा हुआ। पुलिस प्रशासन एवं बीएसएफ के जवान सहित डब्ल्यूसीएल के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम द्वारा लगभग 3 किलोमीटर अंदर दबे कर्मचारियों को निकालने का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today