-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आप ने जारी किया 20 सूत्री आदिवासी घोषणा पत्र
आम आदमी पार्टी ने गांधी भवन में आज आदिवासी घोषणा पत्र जारी किया । अपने 20 सूत्री आदिवासी घोषणा पत्र में आप ने 5वीं अनुसूची का कड़ाई से पालन करने और आदिवासी इलाकों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे सामने रखे हैं।
कार्यक्रम में भारत जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वयक विजय भाई पांडा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने की। इस दौरान आप के आईटी प्रमुख अरविंद झा भी मौजूद थे।
अग्रवाल ने कहा कि देश में आदिवासियों के अधिकार सुनिश्चित होने चाहिए। संविधान की पांचवीं अनुसूची, 1996 का पेसा कानून और 2006 में बनाया गया वन अधिकार अधिनियम का तत्काल अक्षरश: पालन होना चाहिए। उन्होंने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तो प्राथमिकता पर आदिवासियों के अधिकारों को सुनिश्चित करते हुए इन कानूनों को अक्षरश: लागू किया जाएगा। आजादी के बाद भाजपा और कांग्रेस की कई सरकारें बनीं और इन सरकारों ने आदिवासियों से कई वादे भी किए, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। अब वादों से मुकरने की यह बाजीगरी नहीं चलेगी। आदिवासी समाज संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो पांचवीं अनुसूची, पेसा काूनन और वन अधिकार अधिनियम को लागू किया जाएगा और हर आदिवासी परिवार को पट्टे दिए जाएंगे।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: AAP, bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar samachar, hindi news, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply