चुनाव के पहले डीजीपी को हार्टअटैक, वीके सिंह हो सकते हैं प्रभारी डीजीपी

मप्र पुलिस के डीजीपी आरके शुक्ला शुक्ला को रविवार को हार्टअटैक आया जिससे उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जा गया है। इस कारण वे छह सप्ताह के अवकाश पर गए हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव के कारण उऩकी जगह डीजीपी का प्रभार देने के लिए अब गृह विभाग से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजा जाएगा जिसमें मौजूदा वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी वीके सिंह को प्रभार मिलने की संभावना है।जानकार सूत्रों के अनुसार डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला को ह्रदयाघात आने के बाद उन्हें चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी है। उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है। इस कारण गृह विभाग में उनके 6 सप्ताह की चिकित्सा अवकाश पर जाने का आवेदन पहुंच गया है। विधानसभा चुनाव होने के कारण डीजीपी का प्रभार देने के लिए कवायद शुरू होना है लेकिन गृह विभाग में शुक्ला के अवकाश अावेदन के अलावा अन्य कोई भी पत्र व्यवहार नहीं हुआ था।
वहीं, इस संबंध में चुनाव आयोग को गृह विभाग ने डीजीपी प्रभार सौंपने के लिए पैनल भेज दिया है। इसकी पुष्टि प्रमुख सचिव गृह मलय श्रीवास्तव ने भी नवदुनिया से चर्चा में की है। सूत्र बताते हैैं कि चुनाव आयोग को भेजे गए पैनल में 1984 बैच के तीन अधिकारियों वीके सिंह, मैथिलीशरण गुप्त और संजय चौधरी के नाम भेजे गए हैं। सिंह इस समय अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन, गुप्त विशेष महानिदेशक पुलिस सुधार औऱ चौधरी डीजी जेल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today