बसपा-कांग्रेस गठबंधन नहींः मायावती-दिग्विजय सिंह के आरोप-प्रत्यारोप

मप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बसपा का गठबंधन होने के आसार समाप्त हो गए हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने एकदूसरे के खिलाफ जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। जहां मायावती ने दिग्विजय सिंह को भाजपा का एजेंट बताया और कहा सोनिया-राहुल गांधी तो गठबंधन चाहते थे लेकिन दिग्विजय सिंह नहीं चाहते थे, वहीं दिग्विजय सिंह ने सफाई दी कि जब 20 सितंबर को मायावती मप्र में सभी 230 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान कर चुकी थीं तो मैं कैसे भीतरघात का आरोपी हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today