-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने अपना सर्वश्रेष्ठ दें- डीजीपी
पुलिस विभाग में नित नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। चुनौतियों का डटकर सामना करें, कभी भी डरकर पीछे न हटें। आपकी कुशलता इसी में है कि कानून एवं शांति-व्यवस्था को बनाये रखते हुए समस्या का समाधान किया जाये। प्रशिक्षण के दौरान नियमित दिनचर्या, अनुशासन, समय पर काम करने की आदत को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनायें। पुलिस संगठन को अपना मानते हुए अधिक से अधिक सक्रियता के साथ कर्तव्य का निर्वहन कर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।पुलिस अकादमी भौंरी में 38 वें दीक्षांत समारोह पर38 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को शानदार परेड के लिये बधाई एवं सुनहरे भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हुए पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने यह कहा। उन्होंने प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को कहा कि 1 लाख 25 हजार सदस्यों के पुलिस परिवार में आप लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। नई उर्जा एवं आशावादी सोच के साथ कानून-व्यवस्था एवं समाज में शांति बनाने के लिये ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आप सभी प्रदेश की कठिन प्रतियोगी परीक्षा को उत्तीर्ण कर यहां तक पहुंचे है। आप लोगों ने 1 वर्ष के प्रशिक्षण में मेनेजमेंट, कानून, पुलिस की कार्यप्रणाली सहित अन्य आधुनिक तकनीकी संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर यह जाना कि किस परिस्थिति में क्या होना चाहिए अब जिलों में जाकर आप लोग जमीनी स्तर पर क्या होता है, से परिचित होंगे।
फील्ड में पहुंचकर पीडि़तों की समस्या को सब्र से सुनें तथा निदान करें। अपने अधीनस्थों के साथ परिजन के समान व्यवहार रखें। श्री शुक्ला ने कहा कि कुशलता एवं जोश के साथ आगे बढ़ते हुए पुलिस को नेतृत्व प्रदान करें। श्री शुक्ला ने प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार पुस्तक ”जज्बा” का विमोचन किया। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया। प्रथम पुरस्कार श्री सौरभ कुमार, द्वितीय पुरस्कार परेड कमांडर श्री दुर्गेश आर्मो तथा तृतीय पुरस्कार सुश्री हिमाली सोनी को दिया गया।
शुक्ला ने परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। प्रशिक्षु उपपुलिस अधीक्षकों की शानदार परेड एवं पुलिस बैंड की सुमधुर धुनों ने दर्शकों की तालियां के माध्यम से प्रशंसा प्राप्त की।
पुलिस अकादमी भौंरी,भोपाल के निदेशक एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री सुशोभन बनर्जी ने 38 वें उपपुलिस अधीक्षक प्रशिक्षुओं को कर्तव्य-निष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई। श्री बनर्जी ने एक वर्ष के प्रशिक्षण का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि 12 माह के प्रशिक्षण के दौरान कठिन परिश्रम और अनुशासन के बीच सभी प्रशिक्षुओं को पुलिस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के विषयों में पारंगत किया गया साथ ही विभिन्न प्रकार की शस्त्र विद्या एवं तैराकी में भी निपुण किया गया। पुलिस के सामने आने वाली नित नई चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुए विधि विज्ञान के प्रशिक्षण हेतु एफ.एस.एल.सागर, डायल-100 कंट्रोल रूम ,साइबर एवं सीसीटीएनएस भोपाल में भी प्रशिक्षण दिलाया गया है। इन सभी प्रशिक्षणों का उद्देश्य न केवल निपुण पुलिस अधिकारी बनाना है अपितु एक संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में तैयार करना भी है जिसके लिये कई संवेदनशील विषयों पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस,एनएलआईयू भोपाल, एसवीपीएनपीए हैदराबाद, यूनिसेफ से समन्वय कर सेमिनार एवं वर्कशॉप आयोजित कर प्रशिक्षुओं को लाभान्वित किया गया।
पुलिस अकादमी में अभिनव प्रयास के अंतर्गत म.प्र.पुलिस के इतिहास में पहली बार प्रशिक्षणरत् उपपुलिस अधीक्षक के बैच को पहली बार देश के अन्य राज्यों की पुलिस प्रणाली को समझने, कम्यूनिटी पुलिसिंग मे हो रहे नवीन प्रयोग, मेगा सिटी पुलिसिंग के तहत सर्विलेंस सिस्टम एवं ट्रेफिक मेनेजमेंट आदि का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये हैदराबाद एवं बंगलौर भेजा गया। यहां प्रशिक्षुओं ने पुलिस कमिश्नर प्रणाली को भी समझा। म.प्र. पुलिस अकादमी भोपाल एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू के मध्य हस्ताक्षरित एम.ओ.यू. के तहत 38 वें बैच को मास्टर ऑफ आर्टस इन पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन की पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री भी प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक श्री के.एन.तिवारी,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन श्रीमती अनुराधा शंकर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्री अशोक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवा श्री डी.सी.सागर सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित थे।




Leave a Reply