आशा कार्यकर्ता प्रदर्शनकारी टॉवर से नीचे गिरने पर गम्भीर घायल

भोपाल में मुख्यमन्त्री निवास के नजदीक पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रदेशभर से सैकड़ों आशा व उषा कार्यकर्ताओ ने पूरी रात सड़क पर ही गुजारी। आज सुबह से फिर आक्रोशित महिलाएं मुख्यमन्त्री से मिलने का असफल प्रयास करती रही। जब उम्मीद और सब्र का बांध टूटने लगा। तब उनमें से एक महिला पास ही एक ऊँचे टावर पर करीब 100 फिट ऊपर चढ़ गई।उसे नीचे उतारने की जद्दोजहद में महिला नीचे गिर गई। जिससे प्रदर्शनकारी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। वजह यह थी कि कल से आशा व उषा कार्यकर्ताओं का समूह अपनी कुछ मांगो के संबंध में मुख्यमन्त्री से चर्चा करने उनके निवास जा रही थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते मे ही रोक लिया। गुस्साई प्रदर्शनकारी महिलाएं बिना मुख्यमन्त्री से मिले अपने घर नही जाने की जिद पर अड़ी रही।

सैकड़ो आशा व उषा कार्यकर्ताओ ने पूरी रात सड़क पर ही गुजारी। आज सुबह से फिर आक्रोशित महिलाएं मुख्यमन्त्री से मिलने का असफल प्रयास करती रही। जब उम्मीद और सब्र का बांध टूटने लगा। तब उनमें से एक महिला पास ही एक ऊँचे टावर पर करीब 100 फिट ऊपर चढ़ गई।

यह देख प्रशासन के सभी लोग सकते में आ गए। आनन-फानन में पुलिसकर्मी भी टावर पर चढ़ गए। माहौल तब गरमा गया। जब उसे नीचे उतारने की जद्दोजहद में महिला नीचे गिर गई। जिससे प्रदर्शनकारी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। यह देख अन्य आक्रोशित महिलाओ ने पुलिस पर अपना गुस्सा जमकर उतारा। इस दौरान माहौल में अफरा-तफरी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today