-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
क्रांति रैली विफल करने केन्द्र सरकार ने की कई ट्रेनें निरस्त
सपाक्स समाज की 30 सितंबर को भोपाल के कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर क्रांति रैली आयोजित है। इस रैली के एक दिन पूर्व शनिवार को रेलवे ने कटनी, बीना, गुना, ग्वालियर आदि स्थानों से आने वाली कई ट्रेनें निरस्त या स्थगित कर दी हैं। सपाक्स के संरक्षक हीरालाल त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि सपाक्स की रैली में लाखों कार्यकर्ताओं के आने का फीडबैक मिलने के बाद केन्द्र सरकार ने रैली को विफल करने का प्रयास किया है। त्रिवेदी ने बताया कि रेलवे ने 29 सितंबर को प्रेस नोट जारी कर कटनी—मुड़वारा—बीना पैसेंजर, बीना—मुड़वारा—कटनी पैसेंजर, भोपाल—बिलासपुर तथा बिलासपुर—भोपाल पैसेंजर, बीना—गुना व गुना—बीना पैसेंजर, बीना—कोटा, कोटा बीना, झांसी—बीना, बीना—झांसी पैसेंजर 29 व 30 सितंबर के लिए निरस्त कर दी गई हैं। साथ ही ग्वालियर—भोपाल, भोपाल—ग्वालियर तथा ग्वालियर—बीना, बीना ग्वालियर पैसेंतर गुना बीना व गुना भोपाल के मध्य निरस्त कर दी हैं।
त्रिवेदी ने कहा कि इसके लिए रेलवे ने घटिया सा कारण देते हुए कहा गया है कि कटनी—बीना—गुना रेलखंड पर कोल सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए 12 ट्रेनें निरस्त, 4 आंशिक निरस्त तथा एक को री—शेड्यूल किया जा रहा है। श्री त्रिवेदी ने रेलवे तथा केन्द्र सरकार की इन ट्रेनों को निरस्त करने पर निंदा की है




Leave a Reply