-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता का भरोसा खो दिया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने इस देश की जनता से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री नहीं, चौकीदार बनने की बात कहकर वे अनिल अंबानी के चौकीदार बने, विजय माल्या के चौकीदार बने और इस देश की जनता के टैक्स के 30 हजार करोड़ रूपए राफेल घोटाले के जरिए अनिल अंबानी के जेब में डाले। श्री गांधी आज दो दिवसीय विंध्य यात्रा के दौरान सतना के बीटी ग्राउण्ड में विशाल जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे।
श्री राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में और मध्यप्रदेश में दो मशीनें चल रहीं हैं। एक मशीन नरेन्द्र मोदी जी की है जो झूठ बोलने की मशीन चलाते हैं और दूसरे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं जो घोषणाओं की मशीन चलाते हैं। उन्होंने कहा कि इन मशीनों में अपने उत्पादन से देश की जनता का भरोसा खो दिया है।
श्री राहुल गांधी ने राफेल घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश में सिर्फ 15 लोगों के लिए यह सरकार काम कर रही है नोटबंदी हो, राफेल घोटाला हो या जीएसटी हो इन सभी से अगर किसी को फायदा हुआ है तेा वे सिर्फ उद्योगपति हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में फ्रांस से राफेल के जिस हवाईजहाज को खरीदने के लिए प्रति हवाईजहाज 526 करोड़ का कांट्रेक्ट हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को दिया था ताकि इस तकनीक के स्थानांतरण से देश के लाखों लोगों को रोजगार मिले लेकिन प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने यह कांट्रेक्ट छीनकर अनिल अंबानी को दे दिया जिनकी मात्र 10 दिन पहले कंपनी बनी थी और जिसे हवाईजहाज बनाने का कोई अनुभव नहीं था। दूसरी ओर एचएएल को कई वर्षों का अनुभव है जिसने जेगुआर और सुखोई जैसे शक्तिशाली विमानों को बनाया है। उन्होंने दुहराया कि इस देश का प्रधानमंत्री चौकीदार नहीं चोर है और झूठ भी बोलते हैं। देश की जनता से उन्होंने बोला कि यह कांट्रेक्ट फ्रांस की सरकार ने दिया। उनकी रक्षा मंत्री बोलती है कि राफेल विमान के दाम नहीं बताए जा सकते क्योंकि फ्रांस के साथ सीक्रेट एक्ट हुआ है फ्रांस के राष्ट्रपति ने प्रधानमत्री और रक्षामंत्री की इन बातों को झूठा बताया उन्होंने कहा कि अनिल अंबानी को यह कांट्रेक्ट देने का दबाव भारत सरकार की ओर से था और यह भी कहा कोई सीक्रेट एक्ट नहीं हुआ है।
गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि इस देश को जवाब दें 526 करोड़ का राफेल हवाई जहाज 1600 करोड़ में क्यों खरीदा । देश के नौजवानों से आपने रोजगार क्यों छीना ? देश की बैंकों का पैसा लेकर विदेश भाग जाने वाले विजय माल्या कांड का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर किसी पुलिस थाने से किसी कांस्टेबल की कस्टडी से चोर भागा जाता है तो उसे निलंबन की सजा मिलती है जांच होती है और जेल भी होती है लेकिन इस देश के वित्त मंत्री अरूण जेटली से देश छोड़ने के पहले विजय माल्या मिलते हैं और उन्हें बताते हैं कि वे लंदन जा रहे हैं जेटली जी उन्ळें चुपचाप से भागने का मौका देते हैं। इसकी सूचना न सीबीआई को देते हैं और न ही पुलिस को।
गांधी जी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार शूट-बूट वालों की सरकार है वह 15 बड़े लोगों का 1 लाख 30 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर देते हैं लेकिन किसानों का कर्जा माफ करने से इंकार कर देते हैं। उन्होंने दुहाराया कि कांग्रेस की सरकार आई तो जिस तरह पहले कांग्रेस ने किसानों के 72 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था अब फिर से वह किसानो का कर्ज माफ करेगी। हम जो कहते हैं वह वादा निभाते हैं जिसका उदाहरण कर्नाटक में मौजूद वहां कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने का वाद किया था और सरकार बनने के 10 दिन के अंदर कर्जा माफ कर दिया।
मोदी सरकार की कथनी-करनी के अंतर को बताते हुए श्री राहुल गाधी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के पहले मोदी ने इस देश की गरीब जनता से कि 15 लाख उनके खाते में आएंगे लेकिन सरकार बनी तो उन्होंने उनकी गांठ का पैसा नोटबंदी कर बाहर निकलवा लिया और उन्हें लाइन में खड़ा कर दिया। इसी तरह मोदी जी ने नारा दिया था बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ। लेकिन जब उत्तरप्रदेश में एक भाजपा विधायक द्वारा एक बेटी से ज्यादती की गई मोदी जी और उप्र के मुख्यमंत्री सहित सभी भाजपा के लोग उस विधायक को बचाने में लग गए थे। वहां की जनता ने इनका नारा बदल कर बेटी पढ़ाओ और भाजपा नेताओं से बेटी बचाओ कर दिया था।
गांधी ने मप्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि वे देश में नंबर वन हैं श्री राहुल गांधी ने कहा कि वे सच बोलते हैं क्योंकि आज मप्र किसान आत्महत्याओं के मामले में, महिलाओं की असुरक्षा के मामले में, भ्रष्टाचार, व्यापमं घोटाले, ई-टेंडरिंग घोटाले, कुपोषण सहित देश में पेट्रोल-डीजल में सबसे अधिक टैक्स वसूलने में नंबर वन है। राहुल गांधी जी ने कहा कि मोदी जी और शिवराज जी के भाषण के शब्द खोखले हैं। कांग्रेस की सरकार बनी तो जो जनता के अंदर दर्द है, गुस्सा है, डर है उसे दूर किया जाएगा। मप्र में कांग्रेस की यह लड़ाई श्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ सभी लोग मिलकर लड़ रहे हैं एक के पास अनुभव है और दूसरे युवा हैं वे अपने इन दोनों विशेषताओं के साथ इस प्रदेश के किसानों, गरीबो, नौजवानों और महिलाओं को उनका हक देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 15 अगस्त को मैंने भाषण सुना, उन्होंने कहा कि इस देश को वो बना रहे हैं उनके पहले हाथी सो रहा था उन्होंने आकर जगाया ऐसा कहकर इस देश के वासियों का अपमान किया है। श्री राहुल गांधी ने कहा कि इस देश को किसी प्रधानमंत्री, कांग्रेस और भाजपा ने नहीं बनाया इस देश को यहां की जनता,, किसानों, नौजवानों, माताओं, बहनों ने खून-पसीना बहाकर हर रोज संघर्ष करके इस देश को बनाया है। अगर हम किसानों का कर्ज माफ करते हैं, नौजवानों को रोजगार देते हैं, महिलाओं की सुरक्षा करते हैं गरीबों का विकास करते हैं तो कोई सरकार उन्हें तोहफा नहीं देती बल्कि उनका हक देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो यह देश प्रधानमंत्री की मन की बातों से नहीं जनता की मन की बातों से चलेगा। कांग्रेस पार्टी जीतेगी और हमारी यह जिम्मेदारी होगी कि कोई भी वह मोबाइल फोन उपयोग न करें जो चाइना में बनता हो बल्कि अगले 10 साल में हम वह ताकत पैदा करेंगे कि मेड इन मप्र, मेड इन भारत मोबाइल को चाइना के लोग इस्तेमाल करें। श्री गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम सरदार पटेल की मूर्ति गुजरात में स्थापित करेंगे और दुर्भाग्य की बात है कि इस लौहपुरूष के मूर्ति पर मेड इन चाइना लिखा होगा क्योंकि इसका निर्माण चीन कर रहा है। श्री गांधी ने कहा कि राष्ट्रभक्त स्वंतत्रता संग्राम सेनानी और देश का निर्माण करने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल का अपमान है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश की विंध्य क्षेत्र की जनता भोली-भाली है। जो सब कुछ सह सकती है लेकिन उसे सरेआम ठगा जाए यह उसे मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश का हर वर्ग चाहे नौजवान हो, चाहे किसान हो, चाहे दलित हो, चाहे गरीब हो ,चाहे सवर्ण हो या किसी भी वर्ग का हो सब भाजपा सरकार से अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सिर्फ अपनी फोटो छपावाने के लिए हर माह प्रचार-प्रसार पर 200 करोड़ रूपए खर्च करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आई तो हर नौजवान को रोजगार मिलेगा किसानों का कर्जा माफ होगा और प्रदेश के सभी वर्गों को न्याय मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राष्ट्रभक्ति की बात करते हैं। जिनका आजादी के आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं रहा। एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भाजपा में नहीं है। शर्मनाक है कि वो लोग कांग्रेस की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाते हैं। श्री कमलनाथ ने कहा कि घोषणाओं की मशीन शिवराज सिंह चैहान जनता का आशीर्वाद लेने निकले हैं। जिसका खर्च इस प्रदेश की जनता उठा रही है। वह जनता जिससे शिवराज सरकार डीजल-पेट्रोल पर देश का सर्वाधिक टैक्स लगाकर उनकी जेबों में डाका डाल रही है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह संकल्प लें कि आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम पहली कील ठोकेगा इस भारत की धरती पर परिवर्तन की। श्री सिंधिया ने कहा कि भाजपा का कहना साफ जो कहेंगे उसे नहीं करेंगे पूरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मोदी सरकार हो या मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार दोनों की कथनी-करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। सिंधिया जी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री हवाईजहाज उड़खटोले से घूम रहे हैं और इस प्रेदश का नागरिक दर-दर की ठोकरें खा रहा है। श्री सिंधिया ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ करने के वादे से भाजपा सरकार मुकर गई लेकिन कांग्रेस की सरकार आएगी तो जैसा राहुल जी ने कहा है कि 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ होगा। यह वही कांग्रेस सरकार है जिसने इस देश के किसानों के 72हजार करोड़ का कर्जा माफ किया था। कांग्रेस, सोनिया जी और राहुल गांधी जी इस बात पर विश्वास करते हैं जबकि भाजपा इसके उलट वचन भले चला जाए पर जान जाए उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण के नाम पर हर साल इंवेस्टर सबमिट करते हैं लेकिन पिछले 15 साल में सतना में एक भी औद्योगिक इकाई नहीं लगी जो भी स्थापित हुए हैं वे कांग्रेस के समय में हुए हैं। मुख्यमंत्री की वादाखिलाफी का जिक्र करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि अपनी जेब में नारियल रखकर चलने वाले मुख्यमंत्री ने बाणसागर बांध से सतना जिले के किसानों को पानी देंगे वर्गी बांध से सतना के लोगों की प्यास बुझाएंगे लेकिन आज भी सतना जिले के किसान और नागरिक उनकी घोषणा पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस आइ तो सबसे पहले उद्योग लगाकर यहां के नोजवानों को रोजगार देंगे किसानों को उनकी उपज का दाम देंगे और महिलाओं को सुरक्षा देंगे। इस प्रदेश के नौजवानों के साक्षरता सर्टिफिकेट को बेरोजगारी सर्टिफिकेट में बदल दिया है भाजपा सरकार ने। श्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो वह आपकी अर्जी से नहीं मर्जी से चलेगी।
नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि सतना जिले का गांधी नेहरू परिवार से अटूट संबंध रहा है। पंडित जवाहर लाल नेहरू की कर्मभूमि रही इलाहबाद, सतना से नजदीकि के साथ जुड़ी है। 1930 में पंडित जवाहर लाल नेहरू सतना आए थे और यहां उन्होंने 4-5 सभाएं ली थीं। 1978 में स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने रीवा से छतरपुर तक की सड़क मार्ग से यात्रा निकाली थी। 21 मई 1983 को इंदिरा जी ने ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन का सिलान्यास कर यहां की प्रगति के द्वार खोले थे। 1991 में स्वर्गीय राजवी गांधी जी यहां आए थे यह हमारा सौभाग्य है कि गांधी और नेहरू परिवार की चैथी पीढ़ी के महानायक श्री राहुल गांधी जी आज हमारे बीच उपस्थित हैं। उन्होंने श्री राहुल गांधी जी को याद दिलाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में सतना के इसी बी.टी. ग्राउण्ड में आपकी सभा हुई थी और लोकसभा चुनाव के जब नतीजे आए तो 25 साल में पहली बार सतना विधानसभा से कांग्रेस पार्टी जीती थी उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के पहले राहुल जी फिर से बीटी ग्राउण्ड में हम सभी लोगों के बीच उपस्थित हुए हैं। हम सभी एक-एक कार्यकर्ता यह सौगंध खाते हैं कि टिकट चाहे किसी को भी मिले सतना की सातों सीट पर कांग्रेस को विजय बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जो आत्मीय संबंध नेहरू जी, इंदिरा जी और राजीव जी के साथ इस अंचल के रहवासियों से रहे हैं वह संबंध इस क्षेत्र की जनता, राहुल जी के साथ निभाएगी।




Leave a Reply