-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
6 से 8 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी महाजनसंपर्क अभियान
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 6 से 8 अक्टूबर तक महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने 6 से 8 अक्टूबर तक महा जनसंपर्क अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया है। पार्टी ने सभी जिला अध्यक्षों को इस संबंध में पत्र भेज दिया है।
इन तीन दिनों में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदेश के प्रत्येक बूथ के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर संपर्क करेंगे। महा जनसंपर्क अभियान की योजना बनाने के लिए 30 सितम्बर को मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में जिला स्तर का कोई भी पदाधिकारी भाग लेगा। इन बैठकों में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
मंडल बैठक के बिन्दु
o बूथ पर बनाए गए नए सदस्यों की जानकारी लेना एवं नए सदस्य बनाने की योजना बनाना।
o पन्ना प्रभारियों की जानकारी प्राप्त करना।
o नमो एप डाउनलोड करवाना।
o बूथ पर करणीय कार्य की चर्चा करना एवं कार्य पूर्ण हो इसकी योजना बनाना।
o महाजनसंपर्क अभियान हेतु ग्राम/नगर केन्द्र पर प्रवासी कार्यकर्ता तय करना।
o महाजनसंपर्क अभियान हेतु ग्राम/नगर केन्द्रपर बूथ समिति की बैठक की तिथि तय करना।
o 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) पर स्वच्छता अभियान करना।
o राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रवास की पूर्व तैयारी करना।




Leave a Reply