-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिग्विजय, कमलनाथ, सिंधिया, प्रशांत पांडे पर होगी एफआईआर
भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ द्वारा व्यापमं मामले में कांग्रेस नेताओं पर अदालत को गुमराह करने को लेकर न्यायालय में दायर परिवाद लगाया गया था। इसको लेकर अदालत ने कहा है कि जो साक्ष्य दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं ने दिए हैं पहले उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच कराएं। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच के बाद अदालत में चालान पेश करे। न्यायालय जांच या विवेचना नहीं कर सकता। दिग्विजय, कमलनाथ, सिंधिया, प्रशांत पांडे पर भाजपा के विधि प्रकोष्ठ द्वारा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। श्यामला हिल्स में यह केस पंजीबद्ध होगा। व्यापमं मामले में असली एक्सल शीट के मामले में कार्रवाई होगी। अदालत के इस आदेश को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि वे पहले अदालत के आदेश का अध्ययन करेंगे फिर कोई कार्रवाई करेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के विधि प्रकोष्ठ को अपनी ही सरकार और पुलिस पर भरोसा नहीं है, अन्यथा निजी इस्तगासा क्यों लगाया जाता। पुलिस ही विवेचना कर कार्रवाई करती। वहीं ज्योतिरादित्य ,सिंधिया ने ट्वीट कर कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नही। न डरेंगे, न झुकेंगे। प्रदेश के युवाओं के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे। इधर पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने अध्ययन के बाद ही कोई टिप्पणी करने की बात की है।




Leave a Reply