-
दुनिया
-
अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया
-
पं. प्रदीप मिश्रा सीहोरवाले के कुबरेश्वरधाम में महाशिवरात्रि के बाजार सजे, देशभर से आ रहे अनुयायी
-
डॉक्टर ने जर्मनी में पत्नी से देह व्यापार कराने की कोशिश, इंदौर में दर्ज हुआ मामला
-
मध्य प्रदेश में साइबर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के हर साल बढ़ रहे मामले, सोशल मीडिया प्लेटफार्म माध्यम
-
मैनिट भोपाल में स्टार्टअप एक्सपो, युवाओं, निवेशकों-ग्राहकों को मिलेगा मंच
-
अब विदेश से तय होगा कि भारत का प्रधानमंत्री कौन होगाः मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति से देश को तबाह करने वाले अब देश के बाहर से गठबंधन करने में लगे हैं। अब विदेशों से यह तय होगा कि देश का सौन प्रधानमंत्री होगा। ऐसी पार्टियों से देश को बचाने का संकल्प हर जागरूक कार्यकर्ता को लेना चाहिए। प्रधानमंत्री भोपाल के जंबूरी मैदान पर मंगलवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता महाकुंभ में बोल रहे थे। कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से आए लाखों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश के 65 हजार बूथों से आए इन कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, फग्गनसिंह कुलस्ते, नंदकुमारसिंह चौहान, थावरचन्द गेहलोत, सुश्री उमा भारती आदि ने सभा को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का आधार बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव और वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत का परचम फहराने के लिए मार्गदर्शन दिया। पार्टी के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित इस महाकुंभ में उनके सपनों को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं से कड़े परिश्रम और उपलब्ध समय के पार्टी हित में सदुपयोग का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने अपने दोनों हाथ उठाकर आगामी चुनावों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का संकल्प लिया और वंदे मातरम् के जयघोष से विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी की महाविजय का शंखनाद किया।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी विरोधी दल को दिन में तारे दिखाने की क्षमता रखते हैं। ये कार्यकर्ता मुसीबतों से घबराए बिना, दबावों के आगे झुके बिना और प्रलोभनों से डिगे बिना पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने के लिए विजय का संकल्प लें। पार्टी नेताओं ने कहा कि देश और दुनिया में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो पं. दीनदयाल जी के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए राजनीति करती है।
गठबंधन के लिए भी देश के बाहर देखने को मजबूर: प्रधानमंत्री
- 19 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होना गर्व की बात है, लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होना उससे भी बड़ी बात है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का कार्यकर्ता होना गौरव की बात है।
- भारतीय जनता पार्टी ही देश और दुनिया में ऐसी पार्टी है, जो पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को लेकर राजनीति करती है।
- मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन सबसे मजबूत है। यह हर कार्यक्रम को बहुत नियोजित तरीके से करता है।
- प्रदेश के संगठन को कई महापुरुषों ने अपने परिश्रम से सींचा है। इन महापुरुषों की कई पीढ़ियां खप गईं। प्रदेश की धरती पर जन्मे अटलजी हमारे बीच नहीं हैं। इन महापुरुषों का कर्ज चुकाने का मौका आ गया है और इस मौके को हम छोड़ेंगे नहीं।
- महात्मा गांधी, राममनोहर लोहिया और पं. दीनदयाल जी को देश कभी भुला नहीं सकता। तीनों के विचारों से पले-बढ़े लोग आज राजनीति में हैं। ये हमारा सौभाग्य है कि हम वो हैं, जो इन तीनों के विचारों को स्वीकार करते हैं।
- हम समन्वय में विश्वास करते हैं, हम सामाजिक न्याय में विश्वास करते हैं। सबका साथ, सबका विकास नारा नहीं है। यह उज्जवल भारत के भविष्य के लिए सोच-समझकर चुना गया मार्ग है। इसी पर आगे बढ़ना है।
- वोट बैंक की राजनीति ने समाज को दीमक की तरह तबाह किया है। देश को बरबादी से बचाने के लिए इस तरह की राजनीति से मुक्ति भाजपा की जिम्मेदारी है।
- यूपीए की सरकार भाजपा शासित राज्यों की सरकारों से दुश्मनी का भाव रखती थीं। नेता इन सरकारों के काम में रुकावट डालकर खुश होते थे। अफसर भी भाजपा सरकारों को कुछ नहीं देना है, इस भावना से काम करते थे।
- आप बताइये, प्रदेश को ऐसे षडयंत्रों से बचाना है या नहीं, प्रदेश से ऐसा भेदभाव करने वाली पार्टी को सजा देना है या नहीं, पहली बार ऐसी दुर्भावना रखने वाली पार्टी को सजा देने का मौका आया है।
- अब दिल्ली में ऐसी सरकार है, जो यह मानती है कि अगर देश का विकास करना है, तो राज्यों का मजबूत होना जरूरी है। मैं देश की सेवा करना चाहता हूं, मुझे सेवा का मौका चाहिए।
- कांग्रेस सिमट कर रह गई है। कांग्रेस कहां है, उसे अब सूक्ष्मदर्शी से देखना पड़ता है। कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ।
- 1984 के चुनाव में हमारी भी हार हुई थी। लेकिन चुनाव हारकर हमने ईवीएम को गालियां नहीं दी। हमने अपने अंदर देखा कि हम क्यों हारे। हमने जनता को विश्वास दिलाया, लेकिन कांग्रेस ऐसा करने को भी तैयार नहीं। इसका कारण है उसका अहंकार।
- कांग्रेसी सोचते हैं कि कुर्सियों पर तो हमारा अधिकार है। कोई चायवाला, कोई गरीब परिवार का शिवराज, कोई योगी इन कुर्सियों पर नहीं बैठ सकते।
- कांग्रेस पराजय के भय से गठबंधन कर रही है। कांग्रेस घर-घर जाकर छोटे-छोटे दलों के पैर पकड़ रही है। अगर देश और प्रदेशों में भाजपा की सरकारें सफल न हुई होतीं, तो कांग्रेस के रवैये में यह बदलाव कभी नहीं आता।
- वे समाज को तोड़ने के रास्ते पर जाना चाहते हैं। उनका रास्ता उनको मुबारक। हमारा रास्ता है संगठन में शक्ति। देश भी संगठन से ही आगे बढ़ेगा। हम धनबल से चुनाव नहीं लड़ते। हम जनबल से चुनाव लड़ते हैं, जनबल को जोड़ने का काम हमारा कार्यकर्ता करता है।
- वे तरह-तरह के षडयंत्र रच रहे हैं। कार्यकर्ता संकल्प लें कि चाहे आंधी आए, तूफान आए, झूठ का बवंडर पैदा हो जाए, जातिवाद का जहर कितना भी फैले, चाहे नोटों के ढेर लगा दिए जाएं, मैं बूथ पर भाजपा का झंडा झुकने नहीं दूंगा।
- ये विजय सरकार बनाने के लिए नहीं, ये हिंदुस्तान का भाग्य तय करने के लिए जरूरी है।
- अगड़े-पिछड़े के भेद से देश का विकास नहीं होगा। 125 करोड़ देशवासी हमारा परिवार है। हमारे लिए दल से बड़ा देश है।
- वोट बैंक की राजनीति देखिए कि दुनिया के किसी मुस्लिम देश में तीन तलाक प्रचलित नहीं है, लेकिन हमारे यहां चल रहा था। मां- बेटी हिन्दू हो या मुसलमान, क्या फर्क पड़ता है। हमें उन्हें शोषण से बचाना है, उनकी रक्षा करनी है।
- कांग्रेस ने डिक्शनरी की कोई गाली नहीं छोड़ी, जो मुझे न दी हो। कितना कीचड़ मुझ पर उछालात्र लेकिन कांग्रेस ने जितना कीचड़ उछाला है, कमल उतना ही खिला है।
अभी हम संतुष्ट नहीं भाजपा का सर्वश्रेष्ठ तो 2019 में आयेगा: अमित शाह
- पं.दीनदयाल जी की जयंती है, संकल्प लेने का दिन है।
- पं. दीनदयाल जी की अगली जयंती से पहले 5 राज्यों के विधानसभा और केंद्र के लोकसभा चुनाव हो जाएंगे।
- पं. दीनदयाल जी के काम को मोदी जी की सरकार आगे ले जा रही है।
- कभी 10 सदस्यों से शुरू हुई पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। 19 राज्यों में पार्टी की सरकारें हैं। कई विधायक और 330 सांसद हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के 70 प्रतिशत हिस्से पर भाजपा की सरकारें हैं।
- अगला साल देश का भविष्य तय करने वाला है। भारतीय जनता पार्टी को भी आगे बढ़ाने का संकल्प करें।
- देश के 70 फीसदी हिस्से में भाजपा की सरकारें हैं, लेकिन मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं। यह सर्वश्रेष्ठ नहीं है। सर्वश्रेष्ठ 2019 में आएगा।
- कार्यकर्ता संकल्प लें कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश से ऐसी हवा बनाएं कि वह आंधी का रूप लेते हुए देश में भाजपा की सुनामी बन जाए।
- कांग्रेस के नेताओं को सपने बहुत आते हैं। राहुल बाबा कह रहे थे कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमारी सरकारें बनेंगी। राहुल बाबा, सपने देखना गुनाह नहीं, लेकिन जनता से वोट किस आधार पर मांगोगे? 10 साल में यूपीए सरकार ने 12लाख करोड़ के घोटाले किए, इस आधार पर मांगोगे। अर्थव्यवस्था का बंटाढार कर दिया, इस आधार पर मांगोगे या मध्यप्रदेश में राजा-महाराजा, उद्योगपति की जो तिकड़ी है, उसके आधार पर वोट मांगोगे।
- देश-विदेश में मोदी-मोदी के नारे सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नहीं लगते, भारतीय जनता पार्टी के लिए नहीं लगते, वह देश की 125 करोड़ जनता के लिए लगते हैं। मोदी सरकार ने सबसे बड़ा काम देश का गौरव बढ़ाने का किया है।
- जरा देश में हुए चुनावों का इतिहास उठाकर देख लो, जहां पार्टी का एक भी विधायक नहीं था, वहां हमने भाजपा की सरकारें बनाई हैं राहुल बाबा, फिर ये तो मध्यप्रदेश है। मेरे कार्यकर्ताओं में दिन में तारे दिखाने की क्षमता है।
- 12 अक्टूबर को राजमाता जी का जन्मशताब्दी वर्ष शुरू होगा। इस वर्ष में ऐसी जीत हासिल करें कि विरोधियों का दिल दहल जाए।
- हमारी सरकार ने आसाम में एनआरसी लागू करने का काम किया, यह पूरे देश से घुसपैठियों को बाहर करने की शुरुआत है। एनआरसी लागू होते ही कांग्रेस ने कांव-कांव शुरू कर दी, लेकिन एनआरसी की प्रक्रिया रुकेगी नहीं। भाजपा को देश की सुरक्षा की चिंता है, वोट बैंक की नहीं।
हां मैं घोषणा करता हूँ पर पोषणा भी करता हूँ: मुख्यमंत्री
मुझे घोषणा मशीन, सचिन को रन मशीन कहने वाले बाबा तो स्वयं ही ‘फन’ मशीन हैं
- प्रधानमंत्री की लोकप्रियता एवं यशस्वी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में देश के 19 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बनी हैं।
- मैं प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिनंदन करता हूं, लेकिन अभिनंदन सिर्फ इसलिए नहीं कि वे प्रधानमंत्री हैं। बल्कि इसलिए कि उनके प्रयासों से देश के गरीबों को भी अब अमीरों की तरह इलाज मिल सकेगा। अभिनंदन इसलिए कि उन्होंने 2022 तक हर गरीब के सिर पर छत मुहैया कराने का संकल्प लिया है।
- यूपीए सरकार के सरकार के समय केंद्रीय करों में से राज्य को 30 हजार करोड़ रुपए मिलते थे, आज 61 हजार करोड़ रुपए मिल रहे हैं।
- अभिनंदन इसलिए कि उन्होंने फसल बीमा योजना लागू की, जिसके कारण हमारे किसानों को 5200 करोड़ रुपए मिले हैं।
- जब श्रीमान कमलनाथ और मनमोहनसिंह की जोड़ी दिल्ली में विराजती थी, तब नेशनल हाइवे पर गड्ढे ही गड्ढे थे। अकेले नेशनल हाइवे के लिए 30 हजार करोड़ रुपए स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री जी का स्वागत करता हूं।
- प्रधानमंत्री का अभिनंदन इसलिए कि वे गौरवशाली, वैभवशाली भारत बनाना चाहते हैं।
- नरेंद्र मोदी भारत को भगवान के वरदान के रूप में मिले हैं। भारत भाजपा के प्रयासों से ही विश्वगुरु बने, नं.-1 का राष्ट्र बने, यह नियति ने तय कर लिया है।
- अटलबिहारी वाजपेयी जी और आडवाणी जी की जोड़ी ने देश में पहली बार भाजपा की सरकार बनाने का काम किया। अब मा. नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी की जोड़ी अद्भुत है।
- कुछ दिन पहले राहुल बाबा भी भोपाल आए थे। मैंने सोचा था शायद अब कुछ परिपक्व हो गए होंगे, लेकिन जैसी हरकत उन्होंने संसद में की थी, वहीं भोपाल में भी की।
- राहुल बाबा यहां शिवभक्त बनकर आए थे। मानसरोवर यात्रा के फोटो भी वायरल किए। राहुल बाबा आप विदेशों में जाते हो, कहां-कहां जाते हो और क्या-क्या करते हो, उनके फोटो भी वायरल कीजिए।
- राहुल बाबा कहते हैं मैं घोषणा मशीन हूं….हां, मैं स्वीकार करता हूं कि मैं घोषणा मशीन हूं, लेकिन राहुल बाबा आप तो फन मशीन हैं।
- हां, मैं घोषणावीर हूं, लेकिन घोषणा वो करता है जिसके दिल और दिमाग में प्रदेश के विकास को जुनून हो। प्रदेश को नं.-1 बनाने का संकल्प हो।
- हम सिर्फ घोषणा नहीं करते, पोषणा भी करते हैं।
- हां, मैंने घोषणा की थी प्रदेश में शानदार सड़कें बनाउंगा। आज मुझे गर्व है मध्यप्रदेश में 1.5 लाख किलोमीटर शानदार सड़कें बना दी गई हैं।
- हमने घोषणा की थी, सिंचाई सुविधा बढ़ाने की। आज सिंचाई का रकबा बढ़कर 40लाख हैक्टेयर हो गया है।
- हमने घोषणा की थी नर्मदा का पानी क्षिप्रा तक ले जाने की। कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने इसे इंपॉसिबल बताया था। लेकिन हमने पहुंचाया।
- हमने नर्मदा का पानी गंभीर ले जाने की घोषणा की, आने वाली 27 तारीख को नर्मदा का पानी गंभीर में पहुंच जाएगा।
- हां, राहुल हमने 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की थी, अब बिजली दे रहे हैं।
- कांग्रेस के नेता ऊटपटांग आरोप लगाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हर कार्यकर्ता को प्राणों से भी प्यारे हैं, उन पर आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा मत लो।
- कांग्रेस नेता अदालतों को चुनाव का अखाड़ा बना रहे हैं, मैदान में आकर लड़ने की हिम्मत नहीं, इसलिए अदालतों का सहारा ले रहे हैं।
- 2022 तक प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में न्यू इंडिया का सपना साकार हो रहा है।
- चुनाव आ रहे हैं। हमारी सेना तैयार है। सेनापति तय है। लेकिन कांग्रेस में सेनापति का पता नहीं। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के 25 दावेदार हैं।
- कार्यकर्ता संकल्प लें-पूरा समय पार्टी को देंगे, कार्यक्षेत्र में काम करेंगे, अपना बूथ जिताएंगे, जो उम्मीदवार खड़ा होगा, उसे जिताकर लाएंगे।
कार्यकर्ता हर बूथ पर 50 प्रतिशत वोट भाजपा को दिलाने का संकल्प लें: रामलाल
- यहां आए कार्यकर्ता संकल्प लें कि अपने बूथ को मजबूत करेंगे और हर बूथ पर पार्टी को कम से कम 50 फीसदी वोट दिलाने का संकल्प लें।
- कार्यकर्ता एकजुटता से डटे रहें। पन्ना प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि बूथ कमेटी एकजुटता से काम करे और कार्यकर्ता हर मतदाता से संपर्क करें।
- विरोधी भ्रम फैलाने का प्रयास करेंगे, लेकिन कार्यकर्ता लोगों को केंद्र और प्रदेश की सरकारों की योजनाओं के बारे में बताएं।
- देश-प्रदेश में जब भी विरोधी दलों की सरकारें रही हैं, वे भ्रष्टाचार में डूब जाती हैं। भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करने वाली पार्टी है।
- हमारे विरोधी उन लोगों का समर्थन करते हैं, जो ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के नारे लगाते हैं। कार्यकर्ता मतदाताओं से यह पूछें कि वे किसका साथ देना पसंद करेंगे? देश के टुकड़े करने वालों का या देश को जोड़ने वाली भाजपा का।
- चुनाव में जीत बूथ जीतने से ही संभव होती है। हर कार्यकर्ता इन नारों को ध्यान में रखें- बूथ जीता, चुनाव जीता। अपना बूथ, सबसे मजबूत।
गरीबों के घर से मिल रहे हैं प्रधानमंत्री को करोड़ो आशीर्वाद: राकेश सिंह
- मैं प्रदेश के कोने-कोने से, 65 हजार बूथों से आए कार्यकर्ता भाइयों का। आभार प्रकट करता हूं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का, जिन्होंने राजनीति में शुचिता और विकास को नई दिशा दी है। आभार प्रकट करता हूं, ऐसे सक्षम नेतृत्व का जिसके बल पर देश के19 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं और भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
- आजादी के डेढ़ दशक बाद जब लगा कि गरीबी-अमीरी की खाई बढ़ती जा रही है, सरकार गरीबों के आंसू पोंछने में असफल हैं, तब 1964 में पं.दीनदयाल जी ने एकात्म मानववाद को प्रतिपादित किया।
- अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार के बाद मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने पहली बार अंत्योदय के सपने को साकार करने का काम किया है। गरीबों के आंसू पोंछने का काम किया है।
- हम गौरव का अनुभव करते हैं, जब कोई बुजुर्ग सरकार द्वारा दिए गए अपने घर में बैठकर भाजपा की सरकार और कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देता है।
- हम गौरव का अनुभव करते हैं, जब धुएं से काली पड़ चुकी दीवारों को उज्जवला के उजाले से साफ करते हुए कोई बूढ़ी मां या बहन अपने बच्चे को उज्जवला योजना के गैस पर रोटी बनाकर खिलाती है और आशीर्वाद देश के प्रधानमंत्री और भाजपा को देती है। हम गौरव का अनुभव करते हैं, जब दीपावली भी अंधेरे में मनाने वाला किसी बुजुर्ग के घर में सौभाग्य योजना का लट्टू जलता है और वो भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देता है।
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गरीबों की सरकार है। आजादी के 70सालों में जिन्हें न्याय और अधिकार नहीं मिला, वो हमारी सरकार ने दिलाया।
- यही स्थिति प्रदेश में भी है। खून के आंसू रोने वाले किसान के साथ सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जो प्रदेश बिजली के नाम पर अंधेरा, सड़कों के नाम पर गड्ढा और पानी के नाम पर सूखे के लिए जाना जाता था, आज विकसित प्रदेश बन गया है।
- ये वो मध्यप्रदेश है, जिसने बेटियों को सम्मान दिया। माता-बहनों का गौरव बढ़ाया है। ये वो मध्यप्रदेश है, जहां बेटियों के साथ क्रूरता करने पर फांसी की सजा दी जाती है।
- हमारी सरकारें अंत्योदय के मार्ग पर चलने वाली सरकारें हैं।
- दुनिया का सबसे सक्षम नेतृत्व हमारे पास है। हमारी सरकारों के काम हमारे पास हैं। ऐसे में क्या हमें नेतृत्व को यह भरोसा नहीं दिलाना चाहिए कि हम ऐतिहासिक बहुमत के साथ मध्यप्रदेश में सरकार बनाएंगे और लोकसभा चुनाव में 29 में से 29 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को ‘अबकी बार, दो सौ पार’ का संकल्प भी दिलाया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती ज्योति धुर्वे, केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के संयोजक नरेन्द्रसिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गेहलोत, सुश्री उमा भारती, धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय राज्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक, चुनाव अभियान समिति के सह संयोजक एवं प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री लालसिंह आर्य, सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम वर्मा, सत्यनारायण जटिया, नंदकुमारसिंह चौहान उपस्थित थे।
झलकियां
- प्रधानमंत्री ठीक 1 बजकर 5 मिनट पर मंच के पीछे पहंुचे जहां प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों और प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका भावभीना स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जब मंच पर पहंुचे तो पूरा पंडाल भाजपा जिंदाबाद और मोदी-मोदी के नारों से गंूज उठा।
- कार्यक्रम स्थल पर प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपनी मधुर आवाज से समा बांध दिया, उनके गीतों पर कार्यकर्ता झूमने लगे।
o महाकंुभ मेें प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए। आदिवासी अंचल से आए कार्यकर्ता ने अपनी पांरपरिक वेशभूषा पहने हुए थे।
- कार्यक्रम में विभिन्न अंचल से आए कार्यकर्ताओं ने लोकनृत्य के माध्यम से अपने उत्साह को प्रकट किया।
- महाकंुभ में कार्यकर्ताओं के साथ छोटे बच्चे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की वेशभूषा में तैयार होकर आए हुए थे जो आकर्षण का केन्द्र रहे।
- अन्नपूर्णा स्थल में 11 पंडालों में कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था की गयी थी। वहीं, भोपाल के प्रवेश मार्गो पर भी भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
- यातायात व्यवस्था को लेकर चाक चैबंद इंतजाम किए गए थे। अलग अलग पार्किंग की व्यवस्थाएं की गयी थी।
- राजधानी में लाखों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमडा था कहीं भी यातायात बाधित नहीं हुआ और नागरिकों को असुविधा नहीं हुई।
प्रधानमंत्री जी ने दिया जीत का मंत्र, गूंज उठा पंडाल
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उदबोधन में कार्यकर्ताओं को- ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ चुनाव का विजय मंत्र दिया तो पंडाल में उपस्थित लाखों कार्यकर्ताओं ने उसे दोहराते हुए पंडाल में विजयी उदघोष किया। अबकी बार 200 पार के नारे लगाकर कार्यकर्ताओं ने मंच पर उपस्थित राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व को यह विश्वास दिलाया कि मिशन 2018-19 में भाजपा को ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी।
देश और दुनिया की जनता ने महाकुंभका सीधा प्रसारण देखा
- विश्व के सबसे बडे कार्यकर्ता समागम-कार्यकर्ता महाकुम्भ का देश और दुनिया की जनता ने भी सीधा प्रसारण देखा। राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय चैनलों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के आफिशियल फेसबुक एवं ट्विटर पर भी महाकंुभ का सीधा प्रसारण हुआ। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत फेसबुक पेजbjp4india, bjp4mp, yuva tv एवं यू-टयूब पर पर भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। नमो एप के जरिए भी देश भर के पार्टी कार्यकर्ता भी इस अभिनव कार्यक्रम से जुडे
महाकुंभ स्थल पर रात से ही पहंुचने लगे थे कार्यकर्ता
- महाकंुभ में शामिल होने के लिए दूरदराज के कार्यकर्ता बसों, ट्रेन के माध्यम से भोपाल पहंुचे थे। महाकंुभ से एक दिन पूर्व कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला प्रारंभ हो चुका था, जो धीरे धीरे बढता गया। कार्यक्रम स्थल के आसपास कार्यकर्ताओं के स्थान, अल्पहार एवं भोजन की व्यवस्था की गयी थी।
Leave a Reply