-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अपना रही तरह-तरह के हथकंडे
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने डंंपर मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह विधानसभा चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि डंपर कांड में कांग्रेस नेता केके मिश्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कठोर टिप्पणी की है और इसी तरह व्यापमं प्रकरण के मामले में भी हार्ड डिस्क को लेकर अदालत ने ऐसी कठोर टिप्पणी कर चुका है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस ऐसे हथकंडे अपना रही है जिनका कोई आधार नहीं है। अगर कांग्रेस को चुनाव लड़ना है तो मैदान में आकर लड़े। इस तरह के हथकंडे अपनाना छोड़े। कांग्रेस की आने वाली चुनाव में हार तय है। सिंह ने कांग्रेस-बसपा गठबंधन को लेकर कहा कि कांग्रेस बैशाखी ढूंढ रही है। वह अकेले दम पर चुनाव नहीं लड़ सकती है। वहीं, देश के दूसरे दल भी समझ चुके हैं कि कांग्रेस केवल उनका उपयोग करना चाहती है। भाजपा प्रदेश अध्य़क्ष एट्रोसिटी एक्ट से जुड़े सवाल को टाल गए।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने डंपर कांड में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के खिलाफ जांच की मांग को खारिज किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने अर्जी दाखिल कर सीएम के रोल की जांच की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि याचिका में कोई मेरिट नही, विधानसभा चुनाव आने वाले है, आप उनके खिलाफ चुनाव लड़ें। इससे पहले निचली अदालत और हाईकोर्ट केके मिश्रा की अर्जी को खारिज कर चुके है।




Leave a Reply