23 से विट्ठल दशहरा मैदान में श्रीमद भागवत हरिकथा

संस्था श्रमश्री द्वारा बिट्ठल दशहरा मैदान में 23 सितम्बर से 29 सितम्बर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने बताया कि कथा का वाचन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एवं सर्वाधिक लोकप्रिय कथा वाचक परम पूज्य सुश्री प्राचीदेवी जी भोपाल में पहली बार करेंगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे शरु होगी कथा के लिए दशहरा मैदान पर भव्य पंडाल लगाया जा रहा है जिसका भूमि पूजन मुख्य यजमान पूर्व विधायक पीसी शर्मा ने सपत्नि श्रीमती विभा शर्मा द्वारा किया गया। पीसी शर्मा का कहना है कि कथा का आयोजन पितृ पक्ष में किया जा रहा है जिसका विशेष लाभ यजमानों, श्रोताओं, श्रद्धालुओं को मिलेगा। कथा में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, ब्रह्मश्री सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति, नर्मदा सेवा समाज, राजपूत समाज, चित्रांश समाज, वाल्मिक, चौरसिया, मालवीय, कलार, साहू समाज विशेष सहयोग दे रही है पीसी शर्मा ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस धर्म अनुष्ठान में पधारकर कथा अमृत का रसपान करने की अपील की है। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर पुरुष, महिलाओं, दिव्यांगो, बुजुर्गों के लिए अलग- अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। 23 सितंबर को सुबह 9:30 बजे हनुमान मंदिर, 1100 क्वाटर से भव्य कलश यात्रा निकलेगी जिसका समापन कथा स्थल पर किया जायेगा।

ये हुए शामिल-

महंत श्री चन्द्रमा दास जी, महंत रविन्द्र दास जी महाराज, गुरुदेव शांडिल्य जी महाराज जी, पीसी शर्मा पूर्व विधायक, श्रीमती विभा शर्मा, रामबाबू शर्मा, कैलाश मिश्रा, अशोक जैन भाभा, ईश्वर सिंह चौहान, पार्षद गिरिश शर्मा, अमित शर्मा, गुड्डू चौहान, मोनू सक्सेना, संतोष कंसाना, महेश मालवीय, पंडित विष्णु राजौरिया सहित बडी संख्या में आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today