दिल्ली की तर्ज पर मप्र में आप शुरू करेगी डोर टू डोर कैंपेन: गोपाल राय

आम आदमी पार्टी के अब तक घोषित 119 विधानसभा प्रत्याशियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 19 सितंबर को भोपाल स्थित नर्मदीय भवन में शुरू हुआ। प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर मध्य प्रदेश में बदलाव के लिए डोर टू डोर अभियान आम आदमी पार्टी शुरू कर रही है। इसकी तैयारी के लिए यह प्रशिक्षण शिविर बुलाया गया है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार की रणनीति और अब तक के कार्यक्रम की जानकारी ली गई और उन्हें आगामी रणनीति के जरिये सघन प्रचार करने की रूपरेखा दी गई। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के विधानसभा वार कार्यक्रमों का ब्यौरा रखा गया। राय ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस ने आम जनता को बार बार ठगा है। इसलिए आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानी, रोजगार, सुरक्षा आदि के क्षेत्रों में काम करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी के बारे में जानकारी पहुंचाना, चुनाव चिन्ह पहुंचाना और हम ईमानदारी से काम करेंगे, इसकी जानकारी देना अहम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today