-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
ओझा ने संगीता शर्मा से कहा जब बड़े नेता आते हैं तभी दिखती हो
कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने संगीता शर्मा को कहा बड़े नेता आते हैं तभी दिखती हो
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को दो महिला नेताओं के बीच बस हाथ-पैर नहीं चले बाकी वो सब हुआ जो दो लोगों के बीच अहम को लेकर होता है। मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा से कहा जब बड़े नेता आते हैं तभी दिखती हो तो वहां मौजूद सभी मीडिया कर्मचारी व कांग्रेस नेता हतप्रभ रह गए। संगीता शर्मा का चेहरा लाल पड़ गया और काटो तो खून नहीं। अपनी बॉस के इन शब्दों को सुनकर उनकी आंखें भी नम हो गईं। पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रप्रभाष शेखर ने बात को संभाला और ओझा के पास पहुंचकर उनसे कहा आप शांत हो जाएं, बाद में बात कर लीजिए।बात यहीं खत्म नहीं हुई। बल्कि जब कमलनाथ मीडिया से बातचीत करके अपने तीसरी मंजिल स्थित कक्ष के लिए रवाना हो गए तो संगीता शर्मा अपने अपमान से विचलित होकर लिफ्ट की तरफ दौड़ी और बड़बड़ाते हुए कहने लगी मैं सभी वरिष्ठों से शिकायत करूंगी। इस बीच एक मीडिया कर्मी ने ओझा को यह बात बताई तो वे भी गुस्से से लाल पीली हो गईं। कुछ मीडिया वाले उनके पास आए और उनका मामले को लेकर पक्ष जानने लगे। उन्होंने सभी को एकसाथ अपना पक्ष बताते हुए कहा कि कुछ प्रवक्ता सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। मैं सही काम नहीं करने वाले प्रवक्ताओं को डांट सकती हूं। फिर वही मीडिया कर्मी संगीता शर्मा के पास पहुंचा और उन्हें मध्यस्थ की तरह समझाते हुए कहने लगा देखिए आप भले ही सही हों लेकिन वे विभाग अध्यक्ष हैं तो उनकी ज्यादा सुनी जाएगी। संगीता शर्मा को डराया तो उन्होंने तुरंत कमलनाथ से शिकायत को उचित नहीं समझा और वे शांत होकर कार्यालय में चक्कर लगाना शुरू कर दिया। शाम तक इस मुद्दे पर कमलनाथ के पास ऐसी घटना की रिपोर्ट नहीं पहुंची तो ऐसे पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी।




Leave a Reply