-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ग्रेस का राजनैतिक शिष्टाचार समाप्त हो चुका है: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विदेशों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हैं जो कि समझ से परे है। यह बात मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को सागर में पत्रकारवार्ता के दौरान कही।उन्होंने कहा कि मैं एक बार वाशिंगटन गया था तब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, वहां के पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि आपके प्रधानमंत्री अंडर अचीवर हैं। मैंने तुरंत उस पर आपत्ति प्रकट की और कहा कि भारत का प्रधानमंत्री अंडर अचीवर नहीं हो सकता। वह किसी पार्टी के प्रधानमंत्री नहीं हैं वह देश के प्रधानमंत्री हैं, वो हमारा गर्व हैं। उन्होंने कहा कि हम देश के भीतर वैचारिक आधार पर लड़ सकते हैं लेकिन विदेशों में जाकर देश को बदनाम करने की हमारी परंपरा कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी कौन सी परंपरा निभा रहे हैं? कांग्रेस का राजनैतिक शिष्टाचार समाप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, प्रदेश शासन के गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक श्री प्रदीप लारिया, श्री शैलेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल पटेल, डाॅ. हितेष वाजपेयी, श्री अभय दरे, श्री सर्वेश तिवारी, श्री उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि समृद्ध बुंदेलखंड के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार काम कर रही है। कृषि बुंदेलखंड और प्रदेश की रीढ़ है। मध्यप्रदेश में 15 साल पहले साढ़े सात लाख हेक्टर सिंचाई होती थी, जिसकी क्षमता आज बढ़कर 40 लाख हेक्टर हो चुकी है। बुंदेलखंड में बीना परियोजना से सवा 2 लाख एकड़ जमीन सिंचित होगी। केन-बेतवा परियोजना का लाभ मध्यप्रदेश को अधिक से अधिक मिले इसके लिए अंतिम चरण पर बात हो रही है, इस परियोजना से साढ़े 10 लाख एकड़ जमीन में सिंचाई होगी इसी तरह कोटरा योजना, साजली, सीतानगर, पंचम नगर जैसी अनेक लघु परियोजनाएं बंुदेलखंड अंचल में चल रही हंै। इन सभी योजनाओं से बुंदेलखंड की 25 लाख एकड़ जमीन में सिंचाई होगी। भाजपा सरकार ने इसका रोडमेप बनाया है, सिंचाई के साथ साधनों की पर्याप्त सुविधा होगी, जिससे बुंदेलखंड में कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसान के घर समृद्धि आएगी।
उन्होंने बुंदेलखंड में शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सागर के बाद छतरपुर में भी मेडिकल काॅलेज, पन्ना में इंजीनियरिंग काॅलेज, टीकमगढ़ में कृषि विद्यालय के साथ सागर को एक संपूर्ण विकसित सिटी बनाएंगे ताकि सागर विकास का एक सेंटर बने। भारतीय जनता पार्टी ने सुनियोजित रोडमेप के जरिए बुंदेलखंड के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पहले भी चुनाव होते थे लेकिन इन चुनावों में ऐसा नहीं हुआ कि कमर के नीचे वार किए जाए। लोकतंत्र में राजनैतिक प्रतिद्वंदता और विचारों में मतभेद होता है। मध्यप्रदेश की राजनीति ने संस्कार और संस्कृति को कभी नहीं भूला लेकिन इन चुनावों में कांग्रेस सत्ता के लिए संस्कारों को भूलकर अनर्गल और अमर्यादित आचरण कर रही है। कभी वो हमें नालायक कहते हैं तो कभी वैश्या का दर्जा देते हैं, तो कभी मदारी कहते हैं। मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस की इस घृणित मानसिकता का उसे जवाब देगी।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, धर्म व संस्कृति, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, chief minister shivraj singh chouhan, chief minister shree shiwraj singh chauhan madhya pradesh india, congress, hindi news, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india
Leave a Reply