-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
यात्रा में रात 2:30 बजे तक उमड़े जन आशीर्वाद
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा में दिनोंदिन जन सैलाब और जन आशीर्वाद बढ़ता ही जा रहा है। कल तो कुछ ऐसा हुआ कि अलीराजपुर और झाबुआ के विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जी की यात्रा भारी जन सैलाब के कारण घंटों विलंब से चली।स्थिति यहां तक पहुंच गई कि रात के 2:30 बजे थांदला में जनसभा हुई । जनसभा के बाद भी हजारों लोग मुख्यमंत्री को घेरे रहे। सभी को लग रहा था, उसके साथ मुख्यमंत्री जी का फोटो हो जाए, सेल्फी हो जाए ।
रात 2:30 बजे बेटियों की सभा स्थल पर भारी भरकम उपस्थिति विशेष बात थी।
थांदला में उमड़े भारी जन सैलाब के बीच मिलते मिलाते मुख्यमंत्री जी बमुश्किल थोड़ा बहुत आराम कर सके और सुबह 6:00 बजे भोपाल पहुंचे। उन्हें दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सुबह 9:00 बजे पहुंचना था, लेकिन वह उस बैठक में जाने के लिए भी लेट हो गए।
यह मध्य प्रदेश की जनता का स्नेह और आशीर्वाद है कि उसने यह सारी स्थितियां बनाई ।
दिल्ली में मुख्य मंत्री परिषद की बैठक में जब शिवराज सिंह जी विलंब से पहुंचे तो थांदला में रात के 2:30 बजे की आम सभा की विशेष चर्चा थी।
कई नेताओं ने मुख्यमंत्री को जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ रही भीड़ के लिए, उनकी लोकप्रियता के लिए उनको बधाई दी।




Leave a Reply