-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की जेब में एक बार फिर से आग लगा दी है। दिल्ली समेत देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 14 पैसे महंगा होकर नई ऊंचाई पर पहुंच गया।बीते शुक्रवार को ही पेट्रोल की कीमतें अपने दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।
सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 77.96 रुपए प्रति लीटर और डीजल 69.51 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं, मुंबई में पेट्रोल के दाम 85.38 रुपए प्रति लीटर और डीजल के 73.79 रुपए लीटर पहुंचे। कोलकाता में पेट्रोल 13 पैसे महंगा होकर 80.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल 72.35 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंचा। जबकि चेन्नई में पेट्रोल के दाम 80.99 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.43 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा।
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.72 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 85.14 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 80.66 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 80.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंची थीं। वहीं, डीजल दिल्ली में 69.23 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 73.49 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 72.07 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 73.13 प्रति लीटर तक पहुंचा।




Leave a Reply