भारतीय डाकतार सेवा अफसर आप में पहुंचे

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार आलोक अग्रवाल सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। आंकड़ों के जरिये देश और प्रदेश के बुरे हालात का खाका खींचा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की नीयत और नीतियों की तीखी आलोचना की। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी सभी 230 सीटों पर ईमानदार, कर्मठ और बदलाव के इच्छुक युवाओं को मौका देकर आम आदमी की सरकार बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है और जल्द ही अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। इसी क्रम में 31 अगस्त को उज्जैन में और 11 सितंबर को छिंदवाड़ा में छठवीं और सातवी सूची के तहत प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
कर्नल उमेश वर्मा ने ली आप की सदस्यता
राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता व भारतीय डाकतार सेवा के रिटायर अधिकारी एवं HBTI कानपुर से केमिकल इंजीनियर कर्नल उमेश वर्मा द्वारा राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता की उपस्थिति में प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल के हाथों पार्टी की सदस्यता ली गयी। कर्नल उमेश वर्मा मूलरूप से सबलगढ़ जिला मुरैना के निवासी है और सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद सबलगढ़ जिला बनाओ आंदोलन का नेतृत्व पिछले 2 साल से कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today