-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
इंदौर में जुटे कांग्रेस के राजीव के सिपाही
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, आईटी एवं सोशल मीडिया सेल का इंदौर-उज्जैन संभाग की प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में दोनों सम्भाग के 16 जिलों के 500 से ज्यादा आईटी एवम सोशल मीडिया सेल के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के शुभारंभ में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बाला बच्चन, राष्ट्रीय सचिव सज्जन सिंह वर्मा ने किया। बच्चन ने कार्यशाला में शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर विस्तार से बात की। विधानसभा में शिवराज सरकार द्वारा दिये गए जवाबों में ही बड़े भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। बच्चन ने उपस्थित राजीव के सिपाहियों को सद्भावना की शपथ भी दिलवाई।
वर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों को अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि भाजपा अपने दुष्प्रचार से आपको उकसायेगी, लेकिन हमें अपनी पार्टी की रीति नीति और पूर्ण अनुशासन से ही उनका मुकाबला करना है। कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने की सीख दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष तुलसी सिलावट ने सोशल मीडिया के जाँबाज राजीव के सिपाहियों बड़ी उपस्थिति को लेकर कहा कि इतनी बड़ी फ़ौज देखकर लग रहा है यह सिपाही निश्चित तौर पर भाजपा सरकार को बेनकाब करेगी और आने वाले चुनाव में अपनी निर्णायक भूमिका निभाएगी।




Leave a Reply