-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
फोटो जनर्लिस्ट अबरार खान लापता, पुलिस में रिपोर्ट
भोपाल के जाने माने फोटो जनर्लिस्ट और जागरण पत्र समूह के भोपाल के नवदुनिया संस्करण में फोटोग्राफर अबरार खान अच्छा दो दिन से बिना बताए कहीं चले गए और फिर आज तक नहीं लौटे हैं। खान के परिजनों ने तलाश के बाद अशोका गार्डन पुलिस थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट लिखा दी है। एसआई अशोका गार्डन अनूप उइके के अनुसार शनिवार रात अबरार खान के परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे अबरार घर से नमाज़ पढ़ने का कहकर निकले थे। वे अपनी बाइक और कैमरा घर पर ही छोड़ गए थे। करीब 1 घंटे बाद परिजनों के फोन लगाने पर उनका मोबाइल फोन बंद आया। उसके बाद से उनका संपर्क नहीं हो सका। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर शनिवार रात उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई। एस आई उइके के अनुसार अबरार खान के मोबाइल लोकेशन शुक्रवार दोपहर 4:30 बजे तक सेमरा के आस-पास ही आई है। उसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद है। शनिवार सुबह उनका फेसबुक लॉगइन हुआ था। कुछ लोगों ने उन्हें मैसेज टाइप कर उनके बारे में जानकारी चाहिए थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। एस आई उइके के अनुसार हमने मोबाइल फोन समेत अन्य जानकारी के लिए साइबर सेल से संपर्क किया।




Leave a Reply