अटल जी के निधन की जानकारी मिलने पर सभा बीच में समाप्त

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गैरतगंज की सभा में उनके भाषण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी के निधन की जानकारी मिलने पर सभा को बीच में ही समाप्त कर , सभा में अटलजी को श्रद्धांजलि अपनी ओर सभा की ओर से श्रद्धांजलि दी। सिंधिया ने कहा कि अटल जी का आशीर्वाद सदा उनके साथ रहा है। अटल जी का जाना उनके लिए व्यक्ति क्षति है।अटल जी जैसे जननेता का जाना विश्व राजनीतिक पटल से दैदीप्यमान नक्षत्र का प्रस्थान है

*साथ ही सिंधिया ने अपना गुना का 3 दिवसीय दौरा रद्द कर दिया है एवम रात को विमान से दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

सांसद सिंधिया की आज की सभा के मुख्य बिंदु

1- सागर के जैसी नगर में और सांची के गैरतगंज। में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए सांसद एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्य्क्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने आपको किसान का पुत्र कहते हैं लेकिन ये कैसा कलयुगी पुत्र है जो कि किसानों के सीने को गोली से छलनी कर देता है। ये है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का असली चेहरा।

ये किसानों के बहुत हितेषी बनते हैं लेकिन जब हमारे किसानों ने अपना हक मागने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन किया तो उन पर गोलियां चलवा दीं, जो बचे उन पर झूठे मुकदमे लगाकर उन को जेल में डाल दिया गया। बाद में जांच कमीशन बनाने की औपचारिकता की, जिस जैन कमीशन की नियुक्ति सरकार ने की, उसमे उसने सभी दोषियों को बरी कर दिया।

लेकिन ये सारी घटनाएं जनता देख रही है और समय आ गया है कि आप इसका जवाब इस जुल्मी सरकार से लें। टीकमगढ़ में किसानों को निर्वस्त्र कर पीटा गया। ये मध्यप्रदेश की जनता के कैसे पुजारी हैं जिनके राज में जनता रूपी भगवान दुःखी और परेशान है।

मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा पर निकल रहे हैं, सारे शासन- प्रशासन की ताकत झोकने के बावजूद भी जब जनता उनकी सभाओं में आशीर्वाद देने के लिए नही आ रही है तब स्कूल के बच्चों को सभाओं में लाकर उनका भविष्य चौपट किया जा रहा है, ये असली अर्थों में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा नही बल्कि ये विदाई यात्रा है। अब तो मुख्यमंत्री जी को जन क्षमा यात्रा पर निकलना चाहिए।

पिछले 14 वर्षों में मध्य प्रदेश को बदहाली के कगार पर लाकर छोड़ दिया है। किसान परेशन, नौजवान परेशान, महिला एवं यहां तक कि हमारी बेटियां भी अब सुरक्षित नही हैं। पूरे देश मे महिला अपराध में मामले में हम नंबर एक पर हैं, लेकिन मामा आशीर्वाद लेने में व्यस्त हैं। अब तो प्रदेश में छोटी छोटी बेटियाँ, मूक बधिर बच्चियाँ तक दुष्कर्म का शिकार हैं।

भाजपा के नेता पिछले 14 वर्षों से केवल भ्रष्टाचार
– में लिप्त हैं, जितना प्यारा किसान को खेत है उससे ज्यादा प्यारा भाजपा के नेताओं को रेत है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री ने नर्मदा सेवा यात्रा निकाली थी, वो नर्मदा सेवा यात्रा नही बल्कि नर्मदा सर्वे यात्रा थी, दिन में भर्मण और रात में अवैध उत्खनन। पूरे प्रदेश में चाहिए परमिशन तो दीजिए कमीशन यह खेल चल रहा है । शिवराज जी ने भ्रष्टाचार का विकेंद्रीकरण कर दिया है, अब तो हमारे प्रदेश के गांव- गांव में भ्रष्टाचार व्याप्त है और ये जनआशीर्वाद का स्वांग रच रहे हैं।

शिवराज जी के शासनकाल में। रेत का अवैध उत्खनन जारी रहा तो वो दिन दूर नहीं जब रेत भी राशन से मिलेगी भाजपा के राज में।

भाजपा कहती है कि कसम सीता मैया की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नही बताएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कहते हैं कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी हैं, इसमे उनका दोष नही है क्योंकि एक तो उनके पैर जमीन पर नही हैं क्योंकि वो तो उड़नखटोले से नीचे उतरते ही नही हैं, दूसरा अमेरिका का दौरा कुछ ज्यादा ही कर डाले हैं, अमेरिका की सड़कें तो देख रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश की सड़कों का हाल देखने की फुरसत मुख्यमंत्री को नही है।

इन्होंने देश की आध्यात्मिक एवं धार्मिक भावना के प्रतीक शिहस्थ को भी नही छोड़ा। उसमे भी करोड़ों का भरस्टाचार किया, 40 रुपये के मटके को 700 रुपये में खरीदा गया वो भी ऑटो पार्ट्स की दुकान से, ये असलियत है शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा शासन का। प्रधानमंत्री कहते हैं कि न खाऊंगा न खाने दूंगा, एक बार मध्य प्रदेश के मंत्रियों की तरफ से देखे तो पता चल जाएगा कि इन्होंने कितना खाया है।

व्यापम कांड मध्य प्रदेश के माथे पर कलंक के समान हैं, लायक बेटे के नौकरी नही मिली लेकिन नालायक बेटे को रिस्वत के आधार पर नौकरी ज़रूर मिल गई, लाखों नौजवानों के भविष्य व्यापम कांड के चलते बर्बाद हो गया। पहले केवल फ़िल्म में मुन्ना भाई MBBS हुआ करते थे लेकिन मध्य प्रदेश में तो हजारों मुन्ना भाई डॉक्टर बन गए। आज ये स्थिति है कि मध्य से कोई डॉक्टर बनकर जाता है इलाज के पहले लोग पूछते हैं कि आप व्यापम कांड के पहले वाले डॉक्टर हैं या उसके बाद वाले। ये पहचान आज देश मे मध्य प्रदेश की बन चुकी है।

जब भी चुनाव आता है भाजपा कहती है कि हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे और जब चुनाव समाप्त हो जाता है तब भाजपा का नारा बन जाता है भाजपा का कहना साफ- हर किसान का पत्ता साफ। 14 साल तक वसूली।कुर्की और अब माफ़ी की बात सिर्फ चुनावी है।

अगर किसानों के असली कोई हितेषी है तो वो कांग्रेस है, जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब हमने 72 हज़ार करोड का कर्जा किसानों का माफ किया था, राहुल जी ने मंदसौर में घोषण की है कि हमारी सरकार मध्य प्रदेश में आने पर 10 दिन के अंदर हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे।

मेरे शरीर मे जब तक जान है मैं अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ूंगा, किसी के भी साथ अन्याय नही होने देंगे, महिलाओं, नौ जवानों, किसानों सभी की लडाई सड़क से संसद तक लड़ेंगे। कांग्रेस की सरकार आने पर सरकार जनता की अर्जी से नही बल्कि उसकी मर्जी से चलेगी। कांग्रेस की सरकार आपकी सरकार होगी जो मध्यप्रदेश के भविष्य का स्वर्णिम पथ सुनिश्चित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today