-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
शिवपुरी के सुल्तानगढ़ वॉटरफॉल में 35 लोग फंसे, सेना द्वारा रेस्क्यू जारी
ग्वालियर और शिवपुरी की सीमा स्थित सुलतानगढ़ एक वाटरफॉल में तेजी से पानी बढ़ने से वहां पिकनिक मनाने गए कई लोग फंस गए। कुछ लोगों को बहते हुए बचाया गया है। करीब दर्जनभर लोग और फंसे होने की सूचना है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर घटना की सूचना मिलने पर वहां पहुंचे और राहत कार्यों को देखा। सेना को भी मदद के लिए बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। भोपाल से भी हेलीकॉप्टर को मंगाया है।स्वतंत्रता दिवस पर आज छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे| घटना शाम 4 बजे के आसपास की है जब झरने में नहाने आए लोग मस्ती कर रहे थे| इस दौरान झरने में अचानक पानी का प्रवाह तेज हो गया। इस बीच वहां करीब 20 लोग नहा रहे थे। उनमें से कुछ लोग खतरा भांपते हुए तेजी दिखाकर किनारे पर चले आए लेकिन 12 लोग पानी में बह गए। अभी वहां करीब 20-30 लोग पानी में फंसे हुए हैं। यह सभी लोग एक चट्टान पर फंसे हुए हैं| जहां से लोग बहे हैं वहाँ नीच करीब 100 फ़ीट गहराई है, जहां बहानी का तेज बहाव है| अभी तक कितने लोग बहे हैं इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, पानी के बहाव के चलते मौके पर फंसे लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है|
सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच गौताखोर को मौके पर लाये, वहीं पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है| यहां मुख्य रूप से दो चट्टानें हैं, जिनमें से एक बड़ी चट्टान पर करीब 30 लोग फंसे हुए हैं, जबकि दूसरी छोटी चट्टान पर एक अकेला व्यक्ति फंसा है।शाम सवा पांच बजे तक ये स्थिति है कि घटनास्थल पर लगातार बारिश हो रही है, इससे जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाने की कोशिश जारी है|
कमलनाथ ने रात को ट्वीट कर घटना पर चिंता जताई
पीसीसी अध्य़क्ष कमलनाथ ने रात को ट्वीट कर घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा सरकार को फंसे लोगों को हर संभव बचाने का प्रयास करना चाहिए। वहीं कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने सभी फंसे लोगों को बचाने का आग्रह किया। सिंधिया ने आम जन से ऐसे जोखिम भरे स्थानों पर जाने नहीं जाने की अपील की है।




Leave a Reply