-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मूक बधिर बच्चियों से दुष्कर्म पर कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की सदस्यों ने मंगलवार को जुलूस की शक्ल में जिलाध्यक्ष कार्यालय पहुंचकर राजधानी भोपाल में महिला संरक्षणगृह में हुई घटना के विरोध में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ओनिका मेहरोत्रा भी उपस्थित थीं।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि विगत दिनों मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अश्विनी शर्मा नाम के एक आरोपी द्वारा संचालित संरक्षण गृहों और हाॅस्टलों में निःशक्त बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाएं सामने आई है, उससे प्रदेश की साढे़ सात करोड़ जनता शर्मसार हुई है। घटना की जानकारी सार्वजनिक होते ही प्रशासन द्वारा जिस तरह कथित अपराधी की पहचान छुपाने का प्रयत्न हुआ है, वह और भी शर्मनाक तथा निदंनीय है। दर्ज की गई एफआईआर में ना तो आरोपी के पिता का नाम है, ना उम्र दर्ज है, ना ही उसके निवास का पता बताया गया है। सरकार द्वारा उसके द्वारा संचालित एनजीओ की भी पहचान छिपाई जा रही है।




Leave a Reply