-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा सरकार का मिशन जनता की सेवाः चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनआर्शीवाद यात्रा के राजगढ़ जिले में पड़ाव के दौरान रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को जनसैलाब उमडा व समाज के हर वर्ग के लोगो ने उसे प्यार और आर्शीवाद दिया। इससे स्पष्ट है कि हर वर्ग का प्यार प्रदेश की भाजपा सरकार को मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार का एक ही मिशन है जनता की सेवा करना। केन्द्र की मोदी सरकार देश को समृद्धशाली और वैभवशाली राष्ट्र के निर्माण के लिये कार्य कर रही है। चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा कि राजगढ़ जिले के हमारे कांग्रेसी मित्र दस साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, दो बार सांसद रहे। उसके बाद भी राजगढ़ जिला पिछडा रहा लेकिन हमारी सरकार ने राजगढ़ जिला ब्यावरा में फ्लाई ओवर ब्रिज, सड़के, सिंचाई की बेहतर सुविधायें दी।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का सबसे बड़ा अपराध कांग्रेस ने किया है। हमने बीमारू राज्य को विकसित बनाया अब समृद्धशाली राज्य बनायेंगे। समृद्धशाली राज्य का मतलब है हर व्यक्ति की बुनियादी आवश्यकता की पूर्ति हो। कांग्रेस के नेता जो गलत आरोप (जनआर्शीवाद यात्रा) पर लगा रहे है उस पर उनको विचार करना चाहिये क्योकि मध्यप्रदेश की राजनीति शालीनता की रही है और हम मानवीय गरिमा का सम्मान करते है। 4 अगस्त को मुद्रा बैंक योजना के तहत 2 लाख 64 हजार युवाओं को रोजगार दिया गया। पिछली बार हम राजगढ़ जिलें में 5 में से 4 विधानसभा सीट जीते थे। इस आर हम 5 में से 5 विधानसभा सीट जीतेंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रभात झा, सांसद रोडमल नागर, जिलाध्यक्ष दीपक षर्मा, वरिष्ठ नेता गोविन्द मालू, प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी उदय अग्रवाल उपस्थित थे।




Leave a Reply