-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिग्विजय ने अपना निजी सामान राघोगढ़ भेजा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार बंगला खाली करने के नोटिस पर अभी सरकारी आवास खाली नहीं किया है लेकिन उन्होंने अपना निजी सामान जरूर राघोगढ़ भिजवा दिया है।हाईकोर्ट ने 19 जून को सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी बंगले खाली कराने के आदेश दिए थे जिसकी समय सीमा 19 जुलाई को समाप्त हुई थी। सरकार ने इसके पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर और उमा भारती को गणमान्य नागरिकों की हैसियत से बंगले आवंटित कर दिए थे लेकिन कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बंगला नहीं दिया गया। इस पर सिंह ने बंगले स्थान पर कोई और व्यवस्था करने का आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने अपने कार्यालय के संचालन व सरकारी स्टॉफ के बैठने की व्यवस्था हो सके। इसके बाद भी आज तक दूसरा कोई सरकारी आवास आवंटित नहीं हुआ है। इस बीच सिंह ने बंगले में से अपना निजी सामान रविवार की शाम राघोगढ़ भेज दिया और अब केवल उनका स्टाफ बंगले में है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, crime, india, Khabar madhya pradesh, khabar sabki, madhya pradesh . india, mp india, politics




Leave a Reply