-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
थाने में मौत पर थाना प्रभारी निलंबित
धार जिले में छेड़छाड के मामले में गिरफ्तार एक युवक की पुलिस अभिरक्षा के दौरान थाने में कथित मौत को लेकर एसपी ने थाना प्रभारी और हवलदार को निलंबित कर दिया है। घटना की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पीएम के बाद शव वाहन के आगे दो घंटे धरना दिया।जिले के बाग थाने में छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है – युवक ने भागकर पेड़ पर फांसी लगाई थी, उधर परिजनों ने आरोप लगाया कि थाने में मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में एसपी ने टीआई और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है, साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को बड़वानी अस्पताल रेफर किया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एेहतियात के तौर पर बाग में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह बघेल ने कमल सिंह पवार थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक मांगीलाल गोयल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। घटना की वरिष्ठ स्तर पर जांच होंगी।
कुक्षी से दो मजिस्ट्रेट ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारी, जवानों के बयान लिए। यह है कि बड़वानी से आ रही शव वाहिनी को आक्रोशित भीड़ ने रोककर वाहन के आगे 2 घंटे से धरने पर बैठे है। इनकी मांग है कि आरोपित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जाए।




Leave a Reply