जनसुनवाई में आई पीड़िता को कलेक्टर ने भिजवाया जेल

छिंदवाड़ा कलेक्टोरेट में आज एक अजीब मामला देखने को मिला..
जब पीड़ित महिला अपनी गुहार लेकर कलेक्टर के पास पहुंची औऱ अपनी आपबीती कलेक्टर साहब को सुनाई.लेकिन तुगलकी कलेक्टर साहब ने उल्टे महिला को जेल में डलवा दिया.छिंदवाड़ा की रहने वाली इस अनुसूचित जाति की महिला के परिवार पर पहले तो दरिंदों ने कहर बरसाया…फिर कुदरत ने और अब जिला कलेक्टर ने…
दरअसल कई महिनों पहले महिला की बेटी को दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया था… सरकार ने ऐसी पीड़िताओं को राहत राशि देती है जिसके लिए महिला सरकारी दफ्तरों में भटक रही थी, लेकिन वहां के बाबूओं ने उसे रिश्वत के लिए परेशान किया जिसकी शिकायत लेकर वो जनसुनवाई में कलेक्टर के पास गुहार लगाने के लिए गई थी..

लेकिन कलेक्टर ने विनती सुनने की बजाए महिला को सरकारी काम में बाधा डालने जुर्म में जेल भिजवा दिया….कुछ दिन पहले ही पीड़िता के पिता की मौत भी हुई है. कलेक्टर साहब का आदेश हुआ तो पुलिस भी कहां पीछे रहने वाली थी…
तुरंत महिला को गिरफ्तार कर उसे अपराधिक बल के प्रयोग और शासकीय कार्य में बाधा डालने धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया……जब इस मामले में कलेक्टर से बात की गई तो उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया।

जनसुनवाई में लोग फरियाद लेकर दूर दूर से आते हैं और विचारणीय ये भी है कि कलेक्टर साहब की जनसुनवाई में, तमाम सरकारी अमले और बल की मौजूदगी में एक दुष्कर्म पीड़िता क्या अपराधिक बल प्रयोग कर सकती है..इसके पहले भी उत्तराखंड के सीएम ने एक महिला को जनता दरबार इसी तरह महिला को भगाया था पूरे देश में निंदा के बाद सरकार के मंत्री ने माफी मांगी थी । लेकिन क्या कलेक्टर साहब भी अपनी गलती का अहसास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today