आम आदमी पार्टी ने एमबी पॉवर की टैरिफ निर्धारण याचिका पर लगाई आपत्ति

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने मंगलवार को मध्यप्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष एम. बी. पॉवर ( मध्यप्रदेश ) के बिजलीघर अनूपपुर यूनिट क्रमांक 2 के टैरिफ निर्धारण (बिजली की रेट निर्धारित करने) पर जन सुनवाई के दौरान आपत्ति दर्ज की।उन्होंने कहा कि चूंकि एमबी पॉवर ने विद्युत गृह की इकाई 2 से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने के बाद पहली बार अंतिम टैरिफ निर्धारण चाहा हैं और पहली जनसुनवाई हो रही है। इसलिए सबसे पहले 5 जनवरी 2011 को किए गए समझौते की वैधानिकता पर सबसे पहले निर्णय चाहिए और इस बिजली खरीद अनुबंध को रद्द करने का आदेश दिया जाए। जब यह समझौता ही गैरकानूनी है, तब यूनिट 2 के टैरिफ निर्धारण का सवाल ही नहीं उठता है।

कांग्रेस-भाजपा के गठजोड़ के खिलाफ किया प्रदर्शन
इससे पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विद्युत नियामक आयोग के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश शासन, शिवराज सिंह चौहान एवं कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा-कांग्रेस की बिजली लूट के खिलाफ नारेबाजी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today