-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अर्जुनसिंह की पत्नी के घरेलू हिंसा मामले में सुनवाई, अजय सिंह भी पहुंचे अदालत
पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज द्वारा अपने दो बेटों नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह व अभिमन्यु सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा व केरवां कोठी में उन्हें प्रवेश नहीं करने देने के आरोपों को लेकर अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई। अजय सिंह भी अदालत पहुंचे। अभी अगली पेशी की तारीख तय नहीं की गई है। अदालत में सुनवाई के बाद सरोज के साथ पहुंचे एनआरआई उद्योगपति सैम वर्मा ने आरोप लगाया कि केरवां कोठी की रजिस्ट्री और नामांतरण आदि दस्तावेज फर्जी हैं। इधर, अजय सिंह ने कहा कि वे आज भी मां को रखना चाहते हैं लेकिन उन्होंने मेरे साथ रहने में खतरा बताया है तो प्रस्ताव देता हूं कि वे भोपाल या दिल्ली में जहां रहेंगी वहां रखने को तैयार हैं। उसका पूरा खर्च वे वहन करेंगे। उन्होंने केरवां कोठी की रजिस्ट्री व नामांतरण को फर्जी बताए जाने के आरोपों का खंडन किया।
अजय सिंह ने कहा कि केरवां कोठी में पिता और वे संयुक्त मालिक थे। पिता के रहते भी उन्होंने आयकर रिटर्न में भी केरवां कोठी को संयुक्त संपत्ति बताया है। केरवां कोठी का बड़ा हिस्सा उनके नाम होने का दावा किया। सिंह ने कहा कि पिता के निधन के करीब नौ महीने पहले उन्होंने अपनी इच्छा से दिल्ली में अपने हिस्से की रजिस्ट्री भी मेरे नाम कर दी थी। इसका नामांतरण कराने में सरकारी प्रक्रिया में सात-आठ महीने लग गए। इसलिए रजिस्ट्री और नामांतरण दस्तावेजों को फर्जी बताया जाना निराधार है।




Leave a Reply