भोपाल निगम परिषद बैठक की हंगामेदार, मंजूश्री ने दिया इस्तीफा

भाजपा पार्षद और एमआईसी सदस्य मंजूश्री बारकिया ने भोपाल नगर निगम अफसरों पर सहयोग न करने के आरोप लगाते हुए परिषद बैठक में आज गुरुवार को अपना इस्तीफा अध्यक्ष दे दिया।मंजूश्री बारकिया ने आरोप लगाया है कि पिछले तीन साल में कई बार उन्होंने अफसरों के असहयोग की शिकायत महापौर आलोक शर्मा, अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान और निगम कमिश्नर से कई बार की है। मंजूश्री का आरोप था कि इन शिकायतों के बाद भी अफसरों का रवैया नहीं बदला। इसलिए वह अपना इस्तीफा दे रही हैं।

मंजूश्री बारकिया के इस्तीफे के ऐलान के साथ ही परिषद में हंगामा मच गया। विपक्षी पार्षदों ने महापौर और अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर दी, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा पार्षद मंजूश्री को इस्तीफा नहीं देने के लिए मनाने लगे। स्थिति बिगड़ते देख अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान ने सदन की बैठक अनिश्चितकालीन समय तक के लिए स्थगित कर दिया।

परिषद की मीटिंग दो घंटे देर से शुरु होने पर कांग्रेस पार्षद अब्दुल शफीक ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पिछली तीन बैठकों से जानबूझकर परिषद की बैठक देर से कराई जा रही है। जिससे की विपक्षी पार्षदों को बोलने का समय नहीं मिले।

भाजपा पार्षद और एमआईसी सदस्य महेश मकवाना की परिषद की मीटिंग में उपस्थित नहीं होने को लेकर भी उनके इस्तीफे की खबरों ने जोर पकड़े रखा। माना जा रहा है कि महेश मकवाना महापौर से नाराज चल रहे हैं। अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि फोरम पूरा नहीं होने की वजह से मीटिंग देर से शुरु हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today