पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर अमरीश शर्मा का अदालत में समर्पण

व्यावसायिक परीक्षा मंडल पीएमटी परीक्षा-2012 घोटाले के रसूखदार आरोपी और पीपुल्स मेडिकल कॉलेज डायरेक्टर अमरीश शर्मा ने मंगलवार को अदालत में समर्पण कर दिया है। करीब पांच महीने पहले अमरीश के ससुर सुरेश विजयवर्गीय ने भी बेहद नाटकीय ढंग से अदालत में सरेंडर किया था। अदालत ने इस मामले कुल 200 आरोपियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। गौरतलब है कि अमरीश शर्मा की तलाश में सोमवार को सीबीआई ने कुछ स्थानों पर छापा भी मारा था जिसमें पीपुल्स ग्रुप के मॉल, अस्पताल और कुछ अन्य ठिकाने भी थी। इसी के चलते शर्मा ने मंगलवार को अदालत में समर्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today